-सेक्स रैकेट की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने की छापेमारी

-तीन लड़कियां और चार लड़के एक साथ पीते मिले हुक्का

ALLAHABAD: सिविल लाइंस में सर सेक्स रैकेट चल रहा है। एक होटल में कई लड़कियां और लड़के रंगरेलियां मनाने पहुंचे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में यह सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस पुलिस को तत्काल दबिश देने के लिए होटल भेज दिया गया। पुलिस स्पॉट पर पहुंची तो कहानी बदल गई। सेक्स रैकेट का मामला तो नहीं मिला कुछ ब्वायज एंड ग‌र्ल्स हुक्का एंज्वॉय करते हुए मिले। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।

दोपहर में मिली थी जानकारी

मौके पर मय फोर्स पहुंचे सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज ने कमरे की तलाशी ली। तलाशी में तो कुछ खास नहीं मिला। लेकिन, वहां का एटमॉस्फियर देखकर पुलिस भी दंग रह गई। नैनी स्थित एक कालेज की तीन लड़कियां अपने ब्वायफ्रेंड के साथ फुलटू मस्ती के मूड में हुक्का पी रही थी। यह सीन देखकर पुलिस वाले भी भौचक रह गए। पुलिस ने लड़कियों को डांट पिलाई और उन्हें वहां से भगा दिया। फिर होटल के मैनेजर को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Posted By: Inextlive