-गर्दनीबाग रोड नम्बर 2-ए में पुलिस की रेड, बिरयानी और शराब के साथ था लड़कियों का इंतजाम

-संचालिका और दो ग्राहक गिरफ्तार, तीन पीडि़ता को रिस्क्यू किया गया

-ऑक्सीटॉक्सिन का इंजेक्शन सहित कई आपत्तिजनक चीजें भी हुई बरामद

PATNA: एक बार फिर पटना पुलिस ने रेड कर एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। गर्दनीबाग थाना रोड नम्बर ख् ए के क्वार्टर नम्बर 8 में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा। यहां से पुलिस ने दो ग्राहकों और एक संचालिका को अरेस्ट किया है, साथ ही इनके चंगुल में फंसी तीन लड़कियों को भी रिस्क्यू किया गया है। सिटी एसपी शिवदीप लांडे के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। चार कमरे के एक सरकारी क्वार्टर में चल रहे इस धंधे को लालमति देवी चला रही थी। उसका पति पंजाब में काम करता है। वह अपने बच्चों के साथ वहां रहती है और उसने निराला नाम के व्यक्ति से उसे किराये पर ले रखा था। पुलिस की मानें, तो निराला सचिवालय में चपरासी के पद पर है।

महिलाओं के साथ करती है जादू-टोना

पुलिस को वहां गलत काम होने की इंफॉर्मेशन मिली थी। इसके बाद से ही वहां की रेकी की जा रही थी। जैसे ही ग्राहकों के आने की इंफॉरमेशन मिली, पुलिस की टीम ने अपना काम शुरू कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक लालमति देवी वहां महिलाओं के साथ जादू-टोना करती है। जिन महिलाओं को बच्चा होने में प्रॉब्लम होती है, उन्हें भी फंसाने का काम किया जाता है। पूजा-पाठ के नाम पर यह लोगों को ठगने का काम करती है। अंधविश्वास की आड़ में वह कई महिलाओं को फंसा चुकी है। वैसे पुलिस की मानें, तो यह उसका दूसरा चेहरा है। वह सेक्स के धंधे में लड़कियों और महिलाओं को फंसाने का काम करती है।

कई स्टेट में चलाती है रैकेट

पुलिस को जो वहां से डॉक्यूमेंट और फोन नम्बर मिले हैं, उससे पता चलता है कि इन लोगों को रैकेट दूसरे स्टेट में भी फैला है। गिरफ्तार शेख साहेब्र वीरभमि बेस्ट बंगाल का और कृष्णोपदो समंत हुबली का रहने वाला है। दोनों बाकरगंज में स्वर्ण आभूषण को कारीगर हैं। संचालिका लालमति के अलावा इस रैकेट में उसके साथ बंगाल की एक महिला भी शामिल है, जो शेख के पहचान वाली भी है। शेख बंगाल में भी उसे फोन कर लड़कियों का इंतजाम करवाता था। उसी महिला ने उसे लालमति का नम्बर दिया था। पुलिस को उक्त महिला का नम्बर मिला है और उसे भी दबोचने के लिए पुलिस लगी है। गिरफ्तार लोगों के पास से से मुम्बई और अहमदाबाद का रेलवे टिकट भी पर्स में मिला है।

क्ख् सौ रुपए दिया था चार्ज

गिरफ्तार किए गए शेख और कुष्णोपद ने पुलिस को बताया कि वह क्ख् सौ रुपए देकर वहां आये थे और फोन पर संपर्क किया था। वहां मोहल्ले के लोगों को भी पता नहीं था कि वहां इस तरह का धंधा चलता है। इस संबंध में डीएसपी सचिवालय डॉ मो। शिब्ली नोमानी ने बताया कि कब से यह रैकेट चला रहे थे, इसकी जानकारी नहीं मगर लगता है कि काफी दिनों से यहां यह धंधा चलाया जा रहा था। कंडोम सहित कई चीजें मिली है। यही नहीं, वहां बिरयानी और शराब भी परोसी गई थी।

आक्सीटॉक्सिन का भी हो रहा था यूज

पुलिस की छापेमारी में जिस रूम में आपत्तिजनक हालत में दो लोगों को पकड़ा गया, उसी रूम में पुलिस को ऑक्सीटॉक्सिन का इंजेक्शन भी मिला है, जो आमतौर से गाय और भैंसों से अधिक दूध निकालने का यूज किया जाता है। हारमोंस को ज्यादा एक्टिव करने के लिए ऐसा किया जाता है। यह दवा बैन दवाओं में भी शामिल है। आशंका है कि इसका यूज भी किया जा रहा था। इस संबंध में सिटी एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि यह पता किया जा रहा था इन दवाओं का यूज वे महिलाओं के लिए करते या पुरुषों के लिए। इन लोगों ने इसे यूज करने की बात कही है। जो इंजेक्शन मिला है उसमें से कुछ यूज भी किया हुआ है और कुछ वाइल सील भी है। सिटी एसपी ने बताया कि इस रैकेट के तार काफी दूर तक जुड़े हैं। पूछताछ के बाद कई और बातें सामने आयेगी। इसके अलावा एक महेन्द्रू की रहने वाली लड़की वहां से निकल गई, जिसे पहले ही पुलिस के आने की भनक लग गई थी।

Posted By: Inextlive