छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: गोलमुरी थाने की पुलिस ने आनंद नगर में एक किराये के मकान में चलाए जा रहे सैक्स रैकेट के अड्डे पर रविवार को छापामारी की। इस छापेमारी में दो महिलाओं समेत तीन युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। कमरे से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक उक्त मकान में 15 जून से सेक्स रैकेट चल रहा था। पकड़ा गया युवक गोलमुरी टाटा लाइन का रहने वाला है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। कड़ी सुरक्षा में पुलिस धंधे में शामिल लोगों को थाना ले गई।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि संचालिका पूनम देवी ने डी शर्मा से किराये पर मकान ले रखा था। सोनारी की एक महिला धंधे में शामिल युवतियों को मकान में बुलाती थी। ग्राहक वहां पहले से मौजूद रहते थे। सारी व्यवस्था मकान में संचालिका ने कर रखा था। पकड़ी गई तीन युवतियों में कदमा, बागबेड़ा और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइंयाडीह की रहने वाली है। मकान में हमेशा युवकों का आना-जाना लगा रहता था। प्रति ग्राहकों से दो से पांच हजार संचालिका वसूलती थी। बदल-बदल कर लड़कियां वहां आना-जाना करती थी। भुइंयाडीह में पहले भी पकड़ी जा चुकी है संचालिका गोलमुरी में पकड़ी गई सेक्स रैकेट धंधे की संचालिका इससे पहले भी सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में धंधा संचालन के आरोप में पकड़ी गई थी।

Posted By: Inextlive