Patna: पटना पुलिस ने एक साथ कई ब्यूटी पार्लर्स में रेड कर दस लोगों को अरेस्ट किया है. इस दौरान पुलिस ने 20 लड़कियों को सेक्स के कारोबार से निकाला. पटना पुलिस ने शाम में एक साथ एग्जीबिशन रोड के कई मार्केट में रेड कर ब्यूटी पार्लर्स को खंगाल दिया.


किसी को भी पुलिस का खौफ नहीं सीनियर एसपी की स्पेशल सेल ने गांधी मैदान थाने साथ मिलकर रेड किया। पुलिस ने जिन-जिन ब्यूटी पार्लर्स को छूआ, उन सब में खुलेआम सेक्स का कारोबार चल रहा था। किसी को भी पुलिस का खौफ नहीं है। जैसे उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। ज्यादातर ब्यूटी पार्लर महिलाएं ही चला रही आशियान टॉवर के दो ब्यूटी पार्लर आईना और मधुबन में रेड की गई, वहीं कुमार टॉवर के जन्नत और सोना, मौर्य टॉवर के फ्रेश और अर्पण ब्यूटी पार्लर में रेड मारी गई। इसके अलावा हेयर एण्ड सोल्डर में भी रेड की गई। चिरैयाटांड़ पुल के सेवेन सैलून, रामगुलाम चौक के पास जनता मसाज पार्लर, ताजा ब्यूटी पार्लर में भी छापेमारी की गई। इनमें से ज्यादातर ब्यूटी पार्लर महिलाएं ही चला रही थी। कुछ तो इससे पहले कई बार पकड़ी भी गई हैं।


कम उम्र के लड़के भी पकड़े गए

रेड में कम उम्र के लड़के और लड़कियां भी पकड़ी गईं। कई ऐसी जगहों पर भी रेड हुई, जहां गर्लफ्रेंड को लेकर भी जाते हैं। अगर साथ में लड़की नहीं, तो रुपए के साथ में लड़की भी अवेलेबल कराई जाती है। उन पार्लर्स के चक्कर में कम उम्र के लड़के बर्बाद हो रहे हैं। पुलिस को लोगों ने इसकी इंफॉर्मेशन कई बार दी थी। सीनियर एसपी मनु महाराज और सिटी एसपी जयंत कांत भी गांधी मैदान थाने पहुंचे और पकड़े गये लोगों से पूछताछ की। देर रात तक गांधी मैदान थाने में पुलिस एफआईआर दर्ज करती रही। जिन लोगों का पार्लर है, उन पर भी कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

Posted By: Inextlive