पेशे से ठेकेदार रामचंद्र प्रमाणिक पर लगाया है आरोप

>RANCHI: एक महिला को नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और रेप करने की प्राथमिकी सुखदेवनगर थाने में दर्ज कराई गई है। आरोपी पेशे से ठेकेदार है, जो सुखदेवनगर एरिया में ही रहता है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, महिला कल्पना (बदला हुआ नाम) ने प्राथमिकी में कहा है कि उसके पति सिसई गुमला में रहते हैं। उनकी तबीयत बराबर खराब होने की वजह से परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बेटी मैट्रिक पास करने के बाद आगे की पढ़ाई करना चाहती थी। इस वजह से वह अपने दोनों बच्चों को लेकर जीविकोपार्जन के लिए रांची आ गई। यहां आने के बाद विद्यानगर में किराए के घर में रह कर वह मजदूरी करने लगी। इसी बीच उसकी मुलाकात पेशे से ठेकेदार रामचंद्र प्रमाणिक से हुई, जिनके साथ वह काम करने लगी।

जान-पहचान है, नौकरी लगवा दूंगा

महिला ने बताया कि एक दिन वह साइड पर थी। ठेकेदार ने कहा कि उसकी जान-पहचान इंजीनियरिंग विभाग के साहब लोग से है। फिर, चपरासी या झाडू़ पोछा का काम करने के लिए प्रलोभन दिया। महिला ने उसी ठेकेदार से पांच सौ रुपए लिए और बड़ी बेटी का एडमिशन मारवाड़ी कॉलेज में करा दिया, छोटी बेटी का नाम विद्यानगर स्थित स्कूल में लिखवा दिया।

साइड पर किया रेप

महिला ने बताया है कि वह ठेकेदार के साइड पर काम कर रही थी। उस दिन सभी मजदूर चले गए, लेकिन वह देर तक काम करती रही। फिर ठेकेदार ने अ‌र्द्धनिर्मित मकान में उसका रेप किया।

गोली मारने की दी थी धमकी

महिला ने बताया कि इसके बाद ठेकेदार गोली मारने का धमकी देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। ख्9 मार्च, ख्0क्भ् को वह एक होटल में जबरन ले जा रहा था। कहा कि होटल चलना है, उसकी नौकरी पक्की है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उसे काम से ही निकाल दिया। थाना जाने पर उसे गोली मरवाने की धमकी भी दी गई।

Posted By: Inextlive