लुधियाना पुलिस ने भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान सरदार सिंह को यौन उत्‍पीड़न मामले में क्‍लीन चिट दे दी है। सरदार पर एक ब्रिटिश महिला हॉकी खिलाड़ी ने जबरन रेप का आरोप लगाया था।

बेकसूर हैं सरदार सिंह
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर कुछ दिनों पहले यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था जिसके बाद उन्हें इस मामले में पंजाब पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। इस आरोप को कप्तान सरदार सिंह ने पहले ही खारिज कर दिया था।भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप उन्हीं की मंगेतर ने लगाया था। ब्रिटेन में रहने वाली पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी महिला खिलाड़ी ने लुधियाना पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने सरदार सिंह के खिलाफ हरियाणा पुलिस से शिकायत करने को कहा था।
काफी अच्छे दोस्त थे दोनों
महिला के मुताबिक, उनकी मुलाकात हरियाणा के हिसार और पंचकूला में हुई थी। महिला ने सोमवार को चंडीगढ़ में अपनी वकील के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पुलिस को भी निशाने पर लिया और कहा कि पुलिस सरदार सिंह को बचा रही है। उसने कहा, 'मैं सरदार के साथ भैनी साहिब गई थी, लेकिन फिर भी पुलिस इसे अपने न्याय क्षेत्र से बाहर की घटना बता रही है।'सरदार के साथ इस लड़की की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। शिकायत दर्ज कराने वाली लड़की ने पिछले साल अपने ट्विटर अकाउंट से सरदार सिंह के साथ शादी की तारीख तय होने का दावा किया था। अभी तक इस मामले में सरदार या उनके परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Sports News inextlive from Sports News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari