भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर एक ब्रिटिश महिला हॉकी प्‍लेयर ने बलात्कार का आरोप लगाया है। हांलाकि सिंह ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है।


सरदार सिंह ने बताया आरोपों को गलत  


ब्रिटिश महिला ने भारतीय हॉकी कप्तान पर सरदार सिंह पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वो उनकी मंगेतर थी यानि सिंह ने उनसे शादी करने का वादा किया था। सरदार सिंह इस वक्त हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में पंजाब वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सिंह इस बारे में कहा है कि वो इस महिला को जानते हैं पर ये कहना गलत होगा की उन्होंने महिला के साथ कोई अनुचित व्यवहार किया है। सरदार का कहनाहै कि वो फिल्हाल रियो ओलंपिक के लिए तैयारियों पर फोकस कर रहे हैं। इस मामले में वे अपने वकीलों से बात करेंगे पर उन्होंने इन आरोपों पर दुख जताया है। वहीं आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया है कि उसकी और सरदार सिंह की पहली मुलाकात 2012 में लंदन ओलिंपिक के दौरान हुई थी और वह पिछले चार साल से वो इंग्लैंड हैं। ये महिला भी हॉकी खिलाड़ी है और इंग्लैंड की अंडर-19 टीम की ओर से खेल चुकी हैं। उसके माता पिता पंजान के भाईनी साहेब के रहने वाले हैं।शादी का वादा कर किया शोषण

आरोप लगाने वाली हॉकी खिलाड़ी ने सरदार सिंह पर आरोप लगाया है कि सरदार सिंह ने शादी के नाम पर उसके साथ शारीरीक संबंध बनाए थे जिसके बाद वह गर्भवती हो गई, जिस पर सरदार सिह ने उसका अबॉर्शन करवा दिया और बाद में सरदार शादी से मुकर गया। महिला खिलाड़ी ने ने सरदार सिंह पर मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।पुलिस कर रही है सत्यता की जांच लुधियाना के पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह ने जानकारी दी है कि इस बारे में भाईनी साहिब पुलिस थाने द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि सरदार सिंह अपने पैतृक राज्य हरियाणा में पुलिस एक उप अधीक्षक (DSP) हैं। भारत के सबसे युवा हॉकी कप्तान बनने वाले सरदार सिंह को भारत सरकार ने 2012 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्ष 2015 में उनको नागरिक सम्मान पद्म श्री भी प्रदान किया जा चुका है।

inextlive from Sports News Desk

Posted By: Molly Seth