एक्ट्रेस और राजनीतिज्ञ शबाना आजमी की मां थियेटर आर्टिस्ट और वेटरन एक्ट्रेस शौकत कैफी का कल 90 साल की उम्र में देहांत हो गया।आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर कई बॉलीवुड हस्तियां उनके घर श्रद्घाजली देने पहुंचीं।

मुंबई। शुक्रवार 22 नवंबर को शबाना आजमी की मां का निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के जूहु स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। 90 साल की शौकत आजमी इंडियन पीपल थियेटर एसोसिएशन और प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन से लंबे समय से जुड़ी हुई थीं। मशहूर उर्दू शायर कैफी आजमी उनके पति थे। वे काफी समय से बीमार चल रहीं थी और पहले अमेरिका और फिर मुंबई के कोकिला बेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती रही थीं।


काफी समय आईसीयू में रहने के बाच उनकी अवस्था और स्थिति को देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया था। दामाद जावेद अख्तर के अनुसार  उनकी परेशानियां बढ़ती उम्र के कारण बढ़ ही रही थीं। वे घर आकर अपने कमरे में आना चाहती थीं जहां उन्होंने एक या दो दिन बिताए और उसके बाद चल बसीं।
उनका एक बेटा बाबा आजमी है। शौकत कैफी ने बाजार, उमराव जान, गरम हवा और मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे में जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म शाद अली की साथिया थी।


शनिवार 23 नवंबर को अनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले कई बॉलिवुड हस्तियां उनको अंतिम प्रणाम करने पहुंची। मिडडे के अनुसार राज बब्बर की पत्नि और थियेटर आर्टिस्ट नादिरा बब्बर ने भी शौकत जी की मृत्यु पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने शौकत से जुड़ी कई यादें भी ताजा कीं।

Posted By: Molly Seth