बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने कहा है कि जो भी सरकार की आलोचना करता है उसे राष्ट्रविरोधी करार दिया जाता है। बता दें कि शनिवार को उन्हें 'कुंती माथुर अवार्ड' से सम्मानित किया गया इसी समारोह में उन्होंने यह बात कही।


इंदौर, मध्यप्रदेश (एएनआई)। आनंदमोहन माथुर चेरिटेबल ट्रस्ट ने शनिवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी को महिलाओं के लिए किये गए उनके काम को लेकर उन्हें 'कुंती माथुर अवार्ड' से सम्मानित किया। इंदौर में आयोजित इस समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए शबाना आजमी ने कहा, 'जो भी सरकार की आलोचना करता है, उसे राष्ट्रविरोधी बना दिया जाता है। हमें हमेशा अपने देश की बेहतरी के लिए अपनी खामियों के बारे में जानकारी देते रहना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो हमारी स्थितियां कैसे सुधर सकती हैं? लेकिन माहौल ऐसा है कि अगर हम सरकार की आलोचना करते हैं तो हमें देशद्रोही बना दिया जाता है। खैर, हमें डरना नहीं चाहिए, किसी को भी उनके प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।' हालांकि, उन्होंने इस बयान के दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी का नाम नहीं लिया।


जावेद अख्तर बर्थडे: असली नाम छुपा फुटपाथ पर गुजारी हैं रातें, इस वजह से 14 बार मिला फिल्म फेयर अवाॅर्डलोगों को अलग करने का प्रयास देश के लिए ठीक नहीं

उन्होंने कहा, 'हम 'गंगा-जमुनी' संस्कृति में पले-बढ़े हैं। हमें स्थिति से लड़ना चाहिए और इसके आगे घुटने नहीं टेकने चाहिए। भारत एक खूबसूरत देश है। लोगों को विभाजित करने का कोई भी प्रयास इस देश के लिए अच्छा नहीं हो सकता।' बता दें कि इस समारोह में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह भी मौजूद थीं। मालेगांव विस्फोट की आरोपी और बीजेपी की तरफ से भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'आज जिस व्यक्ति ने महात्मा गांधी की हत्या की, उसे देशभक्त कहा जा रहा है। ऐसी खबरें हैं कि नाथूराम गोडसे की मूर्ति बनाई जा रही है, क्या हम इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा सकते?'

Posted By: Mukul Kumar