बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज 54 बरस के हो गए। अपने चहेते सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई देने फैंस उनके बंगले के बाहर आधी रात को पहुंच गए। देखें तस्वीरें...


कानपुर। बाॅलीवुड के किंग खान आज अपना 54वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। सालों से बाॅलीवुड में अपनी बादशाहत चलाने वाले शाहरुख को बर्थडे की बधाई देने फैंस का जमावड़ा आधी रात को ही लग गया। हजारों की संख्या में फैंस रात 12 बजे के बाद शाहरुख के घर मन्नत के बाहर इकठ्ठा हो गए।फैंस अपने चहेते सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए काफी देर तक सड़क पर खड़े रहे। हालांकि किंग खान ने किसी को निराश नहीं किया और रात में ही अपने फैंस का अभिवादन करने बाॅलकनी में आ गए।शाहरुख भी देर तक बाॅलकनी में खड़े रहे और हाथ हिलाकर फैंस के प्यार को सराहा। यही नहीं एसआरके ने अपने फैंस को फ्लाइंग किस भी दी।


मन्नत के बाहर इतना बड़ा हुजूम देखकर शाहरुख काफी खुश दिखे। उन्होंने दोनों हाथ हिलाकर फैंस का शुक्रिया अदा किया। बता दें एसआरके के घर के बाहर हर साल ऐसा ही नजारा दिखता है।

मुंबई में हर रोज किंग खान के फैंस उनके बंगले 'मन्नत' के सामने उनकी एक झलक पाने के लिए जमा होते हैं। मुंबई के बैंडस्टैंड, बांद्रा वेस्ट में स्थित इस बंगले की वर्तमान कीमत 200 करोड़ रुपए बताई जाती है। जब शाहरुख ने यह सी फेसिंग बंगला लिया था तब इसे विला वियना कहकर बुलाया जाता था, उन्होंने इसका नाम जन्नत रखने की सोची थी लेकिन इसे खरीदते ही जब उनकी मुंहमांगी मुरादें पूरी होने लगीं तो उन्होंने इसका नाम मन्नत रख दिया।शाहरुख खान के जन्मदिन पर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर उन्हें खास तरीके से बधाई दी है। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख संग कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की, जो बेहद खास हैं। फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख और करण की जोड़ी काफी मशहूर रही है। शाहरुख ने करण की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। ऐसे में करण ने इस खास मौके पर अपने जिगरी दोस्त को एक इमोशनल मैसेज के साथ जन्मदिन की बधाई दी।

करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है (1998) में रिलीज हुई थी जिसमें शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यही नहीं शाहरुण-करण की जोड़ी ने यश चोपड़ा की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में स्क्रीन भी साझा किया। तब से वे बहुत अच्छे दोस्त हैं और कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना और माई नेम इज खान जैसी कई बड़ी फिल्मों पर काम कर चुके हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari