बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान गुरुवार को बेटी सुहाना के साथ ताज महल देखने आगरा पहुंचीं। बता दें कि सुहाना की एक दर्जन से अधिक दोस्तों के साथ गौरी खान चार्टर प्लेन से दोपहर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह सीधे ताजमहल गईं। इस दौरान शाहरुख भी फोन पर लगातार उनके संपर्क में बने रहे।


ताज महल देखने पहुंची गौरी खान गुरुवार को सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान बेटी सुहाना के साथ ताज महल देखने आगरा पहुंचीं। बता दें कि गौरी बेटी सुहाना की कई दोस्तों के साथ चार्टर प्लेन से दोपहर करीब 2:45 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद यहां से वह सीधे ताजमहल गई। जहां उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ ताज पूर्वी गेट से स्मारक में इंटर किया। जब वह ताज का दीदार कर ही रही थीं कि शाहरुख खान का फोन आया। उन्होंने गौरी और सुहाना दोनों से बात की। इसके बाद शाहरुख ने वीडियो कॉल भी किया। ताज घूमने के दौरान कई सवाल
गौरी खान ने ताज घूमने के दौरान गाइड से कई सवाल पूछे। जैसे उन्होंने स्मारक की फाउंडेशन और कब्रों के बारे में पूछा, जिसके बारे में गाइड ने उन्हें बताया कि मुख्य मकबरे में ऊपर कब्रों की प्रतिकृति बनी हुई हैं। शाहजहां व मुमताज की असली कब्रें तहखाने में नीचे बनी हुई हैं। इसके बाद गौरी ने शाहजहां द्वारा यमुना पार अपने लिए काला ताज बनवाने के बारे में सवाल किया तो इस पर गाइड ने उन्हें इसके मिथक होने की जानकारी दी।

Posted By: Mukul Kumar