बिजनेस से हटाने पर करा दिया मर्डर
शहजादे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कई अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दे रही दबिश ALLAHABAD: फूलपुर में वीरकाजी गांव के पास हुई प्रापर्टी डीलर मो। इम्तियाज उर्फ शहजादे हत्याकांड के मुख्य आरोपी एहतेशाम जैदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर सोरांव रोड स्थित ईदगाह के पास से की गई। मामले में अभी पुलिस को फरार अन्य आरोपियों की तलाश है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। 17 जनवरी को हुई थी घटनाफूलपुर कस्बे के कर्नलगंज निवासी मो। इम्तियाज उर्फ शहजादे पुत्र स्व। मुश्ताक अहमद की पिछले महीने 17 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सिराज अहमद उर्फ सोनू की तहरीर पर एहतेशाम जैदी, मनोज तिवारी, तौकीर अहमद, सत्तार व संदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी एहतेशाम जैदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में जैदी ने अपना गुनाह कबूल किया है। पुलिस को बताया है कि उसने और उसके साथियों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। अभियुक्त के मुताबिक शहजादे पहले साथ में काम करता था। बिजनेस को लेकर विवाद होने पर उसे बाहर निकाल दिया गया। एसओ सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त यह कबूल किया है कि उसने मनोज और सत्तार को असलहा दिया था। जिसके बाद अन्य लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।