ALLAHABAD: झूंसी थाना क्षेत्र के शेरडीह एरिया में गुरुवार की दोपहर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष की तरफ से शैलेन्द्र यादव को गोली मार दी। गोली शैलेन्द्र के पैर में लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शैलेन्द्र को इलाज के लिए एसआरएन हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

शेरडीह गांव में रहने वाले शैलेन्द्र यादव का अपने ही पट्टीदार के कुछ लोगों से सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पहले भी कई बार विवाद गहरा चुका था। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बीच विवाद सुलझाने के लिए समझौता होना था। शैलेन्द्र का आरोप है कि इसी बीच गुरुवार दूसरे पक्ष के कुछ लोग उसके घर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। इसी बीच दूसरे पक्ष की तरफ के एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। शैलेन्द्र के परिजनों की ओर से कुलभूषण, चन्द्र भूषण, राम तीरथ, और राम देव यादव समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

Posted By: Inextlive