AGRA: AGRA: थाना शमसाबाद के कस्बे में साम्प्रदायिक बवाल होने के बाद स्थिति अब भी पूरी तरह से सामान्य नहीं है। हालांकि जनमाष्टमी के चलते बाजार खोल दिया गया। आधे बाजार के खुलने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है लेकिन उनके दिलों में दहशत बरकरार है। पुलिस ने छह लोगों को जेल भेज दिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रात में भी पुलिस ने दबिश दी थी। धार्मिक स्थलों पर फोर्स तैनात है। डीएम, डीआईजी, एसएसपी गांव में ही डेरा डाले हुए हैं।

सुकून के साथ दिलों में बैठा डर

सुलगते शमसाबाद की आग अभी पूरी तरह से नहीं बुझी है। लोगों के दिलों में इस घटनाक्रम को लेकर खौफ बना हुआ है। कब क्या हो जाए लोग इस बात से आशंकित हैं। घरों में कैद लोगों को शुक्रवार को बाहर निकलने का मौका मिला। जन्माष्टमी का त्योहार है और मार्केट बंद था। लेकिन सुबह पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मार्केट खुलवा कर लोगों के चेहरे की खुशी लौटाई।

आधे बाजार की खुली दुकानें

गुरुवार से लोगों को इस बात की चिंता सता रही थी कि जन्माष्टमी पर वह किस तरह से त्योहार मनाएंगे चूंकि क्षेत्र में अघोषित क‌र्फ्यू लगा हुआ था। शुक्रवार की सुबह लोगों के लिए सुकून लेकर आई। सुबह अधिकारियों के निर्देश के बाद दुकानों के शटर उठाए गए। दुकानें खुलने के बाद लोगों खरीदारी करने की अपील की गई। शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने त्योहार का सामान खरीदा।

दहशत दिखी बरकरार

मार्केट तो खोला गया लेकिन आधा। कई लोग इतने डरे हुए हैं कि वह दुकान खोलना ही नहीं चाहते। वह आशंकित हैं कि पता नहीं कब क्या कब क्या हो जाए। लोगों ने खरीदारी तो की लेकिन भीड़भाड़ बहुत ही कम दिखी। बाजार में पंद्रह से बीस दुकानें ही खुली थीं। एक घर से एक या दो लोग ही बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। खरीदारी कर रहे लोगों के चेहरे पर बवाल की दहशत साफ देखी जा सकती थी। उनके चेहरे पर खुशी तो थी लेकिन बाजार में जरा सी आहट उन्हें चौंका देती थी।

धार्मिक स्थलों पर फोर्स तैनात

अधिकारियों ने क्क् गांवों के धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया है। उपद्रवियों के निशाने पर कोई इलाका नहीं बल्कि धार्मिक स्थल हैं। इसी के चलते पुलिस की चौकसी धार्मिक स्थलों पर है। साथ ही एरिया में भी पुलिस बल पूरी तरह से तैनात है। पुलिस सुरक्षा के बीच लोगों ने मार्केट में चहल कदमी की।

भाजपाइयों को रोका

दोपहर क्ख् बजे में भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक राणा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाई नगर अध्यक्ष मेघ सिंह के घर मिलने की लिए गांव जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। लेकिन पदाधिकारियों ने जाने की जिद की। भाजपाइयों ने धरना शुरू कर दिया। एसपी आरए बबीता साहू, एडीएम प्रशासन हरनाम सिंह मौके पर पहुंची उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपाइयों का कहना था कि यदि निर्दोषों को नहीं छोड़ा गया या फिर धाराएं नहीं घटाई गई तो भाजपा पुलिस के समक्ष उग्र आंदोलन करेगी।

पुलिस ने की अपील

पुलिस ने गांवों में शांति बनाए रखने के पर्चे चस्पा करवा कर लोगों से अपील की है। बाजार खुलने के बाद भी लोगों से खरीदारी की अपील की गई लेकिन लोगों के मन में पुलिस का डर बना हुआ था। कई लोग घरों से नहीं निकले। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा था। रात में दो दुकानों में आग लग गई थी। एक दुकान समुदाय विशेष के युवक की थी। लोगों का कहना था कि आग लगाई गई है जबकि पुलिस का कहना था कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। शाम को कमिश्नर व आईजी भी गांव में पहुंचे।

Posted By: Inextlive