Sharad Navratri 2020 Day 3 Maa Chandraghanta Live Aarti : नवरात्रि के नौ दिन नाै देवियों की पूजा की जाती है। नाै दुर्गा के हर रूप की अलग-अलग कहानी है। ऐसे में जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर त्रिलोकी नाथ के मुताबिक देवी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा के बारे में...


कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Sharad Navratri 2020 Day 3 Maa Chandraghanta Live Aarti : चन्द्रघंटा मां दुर्गा की तीसरी शक्ति मानी गई है। नवरात्री के तीसरे दिन इस देवी की अराधना की जाती है। इस देवी के स्वरुप के बारें में बताया गया है। इनके सिर पर घंटे के आकार का आधा चन्द्रमा है। इसलिए इन्हें चन्दघंटा के नाम से जाना जाता है। सोने के समान इनका शरीर चमकता है। देवी का यह रुप परमशांतिदायक है और कल्याणकारी है। इस देवी के 10 हाथ बताये गये हैं। यह देवी खड्ग एवं अन्य अस्त्र-शस्त्रों से विभूषित है। सिंह इनकी सवारी है। इस देवी की मुद्रा युद्ध के लिए सक्रिय अवस्था में रहने वाले भाव जैसी होती है।चन्द्रघंटापिण्डजाप्रव रारुढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।प्रसादं तनुतं मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।देवी की कृपा से कठिन लक्ष्यों की प्राप्ति आसान
यदि इस देवी की कृपा मिल जाये तो साधक अलौकिक वस्तुओं का दर्शन करने में सफल हो जाता है। इनके प्रभाव से दिव्य सुगंधित वातावरण का अनुभव होता है। ये लक्ष्य प्राप्त की भी देवी मानी गई है। इनकी पूजा से भक्तगण अपने लक्ष्य को जो इन्होंने मनोकामना बनाई है उसकी प्राप्ति होती है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh