Sharad Navratri 2020 Day 6 Maa Katyayani Live Aarti: नवरात्रि के छठवे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर त्रिलोकी नाथ से माता के इस स्वरूप के बारे में...


कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Sharad Navratri 2020 Day 6 Maa Katyayani Live Aarti: नवरात्रि की देवियों की पूजा में छठे दिन की पूजा कात्यायनी देवी के रुप में होती है। कहा जाता है बैद्यनाथ नामक स्थान पर प्रकट होने के कारण इन्हें पूजा जाता है। भगवान कृष्ण को पति के रुप में पाने के लिए व्रज की गोपियों ने इसी देवी की पूजा की थी। इस देवी की पूजा कालिंदी यमुना के तट पर की गई थी इसीलिए इन्हें ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी के रुप में प्रतिष्ठित माना गया है। कात्य गोत्र में विश्व प्रसिद्ध महार्षि कात्यायन ने भगवती पाराम्बा की उपासना की थी, कठिन तपस्या के कारण उनकी इच्छाओं की पूर्ति हुई उनकी इच्छा थी कि उन्हें पुत्री प्राप्त हो मां भगवती ने उनके घर पुत्री के रुप में जन्म लिया इसलिए इन्हें कात्यायनी देवी कहा जाता है। कात्यायनीः- चन्द्रहसोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।


भक्तजन के सारे कार्य पूरे हो जाते

मां कात्यायनी का वाहन सिंह है इनकी कृपा से भक्तजन के सारे कार्य पूरे हो जाते है। इसलिए इनकी उपासना नवरात्रि के छठे दिन की जाती है। इनकी साधना से साधकों के प्रत्येक कार्य पूर्ण होते है और इनकी विशेष कृपा भक्तों पर बनी रहती है।मां कात्‍यायनी को पसंदीदा रंग लाल है और उन्हें शहद का भोग बहुत प्रसन्न है। मान्यता है कि जिन कन्याओं के विवाह में विलंब होता है उन्हें मां कात्यायनी के पूजन से लाभ हेाता है। सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए भी मां कात्यायनी की पूजा फलदायी होती है।

Posted By: Shweta Mishra