Sharad Navratri 2020 Day 4 Maa Kushmanda Live Aarti: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा के इस स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां दुर्गा ने असुरों का संहार करने के लिए कूष्मांडा स्वरूप धारण किया था। आइए जानें देवी के इस स्वरूप का महत्व...

कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Sharad Navratri 2020 Day 4 Maa Kushmanda Live Aarti: मां दुर्गा का चौथा स्वरूप कूष्मांडा देवी के रूप में ख्यात है। शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन की पूजा कुष्मांडा देवी के रुप में की जाती है। इस देवी की आठ भुजाएं बताई गई है इसलिए इन्हें कुष्मांडा देवी के नाम से जाना जाता है। इनके आठों हाथों में भिन्न-भिन्न तरह के वस्तुएं बताई गई है। इनके सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष-बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र और गदा है इनके आठवें हाथ में सभी तरह की श्रद्धियां सिद्धियांदेने वाली जप की माला है। मां कूष्मांडा को गुड़हल का फूल या लाल फूल बहुत पसंद है।
कुष्मांडाः-
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपाद्मभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे।।

भक्तजन तेज एवं शक्तिशाली महसूस करते
देवी का वाहन सिंह है और देवी का निवास सूर्य मंडल के भीतर लोक में बताया गया है। सूर्य लोक में रहने के कारण संपूर्ण शक्ति क्षमता इनमें बताई गई। इनके शरीर से क्रान्ति और आभा सूर्य के समान दिखाई देती है। इनके तेज से दशों दिशायें आलोपित होती है। संपूर्ण ब्रह्मांड में इनका तेज परिव्याप्त है इनकी पूजा से भक्तजन तेज एवं शक्तिशाली महसूस करते है और अपने को महिमामंडित बनाने में भी सफल होते है।

Happy Sharad Navratri 2020 Wishes, Images, Status: नवरात्रि की पावन शुभकामनाएं सभी अपनों को भेजें और बांटें माता का आशीर्वाद

Sharad Navratri 2020 Live Aarti-Darshan: इस नवरात्रि दिव्‍य शक्तिपीठों से करें मां दुर्गा के लाइव दर्शन व आरती

Shardiya Navratri 2020 Day 1: देवी शैलपुत्री की पूजा से स्वाभिमान एवं दृढ़ता में होती है वृद्धि, ऐसे करें मां की आरती

Posted By: Shweta Mishra