लोगों का फीडबैक लेने के लिए नगर निगम जल्द शुरू करेगा अभियान

मेयर की मौजूदगी में नगर निगम की मीटिंग में हुआ फैसला

RANCHI: केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण में रांची का चयन हो चुका है। अब इसे सेकंड फेज के लिए देश के कई शहरों से फाइट करनी है। ऐसे में रांची शहर को स्मार्ट बनाने के लिए क्या करने की जरूरत है। आपकी नजर में रांची शहर की सबसे बड़ी समस्या क्या है। आने वाले ख्0 सालों में आप रांची को किस रूप से देखना चाहेंगे। इस पर अपना व्यू दीजिए। रांची नगर निगम स्मार्ट सिटी मिशन के लिए आम शहरी की राय जानने के लिए एक अभियान की शुरुआत कर रहा है। शुक्रवार को रांची नगर निगम सभागार में मेयर और पार्षदों की एक मीटिंग में यह फैसला हुआ। दुर्गापूजा उत्सव के दौरान शहर के सभी पूजा पंडालों पर फीड बैक काउंटर लगाए जा रहे हैं। पूजा पंडाल के दर्शन करने वाले लोग इस काउंटर पर जाकर स्मार्ट सिटी को लेकर अपना फीड बैक दे सकते हैं। यहां पर रांची नगर निगम की तरफ से एक फॉर्म दिया जाएगा। जिसमे तीन प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों के कई जवाब होंगे। ऐसे में हर सवाल के एक जवाब पर आप मार्क कर इसे यहीं फीडबैंक बॉक्स में डाल दें। यहां पर आपके सहयोग के लिए रांची नगर निगम के लोग भी तैनात रहेंगे। इन फीडबैक बॉक्स को रांची नगर निगम सभी पूजा पंडाल से कलेक्ट करेगा और रांची शहर को स्मार्ट बनाने के लिए शहर के लोगों के इस व्यू को बहुमत के आधार पर शामिल करेगा। स्मार्ट सिटी को लेकर रांची शहर के लोगों की आम राय जानने के लिए रांची नगर निगम की यह यूनिक पहल है। इस मीटिंग में मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और पार्षदों ने भी अपनी राय दी।

ऐसा होगा फीडबैक फॉर्म

क्-आपके विचार में रांची शहर की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

क्-जलापूर्ति

ख्-पार्किंग की समस्या

फ्-ठोस अपशिष्ट प्रबंधन

ब्-सड़क जाम की समस्या

भ्-सीवरेज एवं ड्रेनेज

म्-अन्य

सवाल-

ख्-आपके विचार में रांची शहर को स्मार्ट सिटी के रुप में विकसित करने हेतु किस समाधान की सर्वाधिक आवश्यकता है?

क्-ख्ब् इनटू 7 जलापूर्ति

ख्-ठोस अपशिष्ट प्रबंधन

फ्-सिवरेज एवं ड्रेनेज

ब्-जन शिकायत समाधान प्रणाली

भ्-ई-प्रशासन

म्-कुशल सार्वजनिक परिवहन

7-अन्य

सवाल-

फ्-आप अपने शहर को आने वाले ख्0 वर्षो में किस रूप में देखना चाहेंगे?

क्-परिस्थितिकी पर्यटन केन्द्र

ख्-शैक्षणिक केन्द्र

फ्-आईटी केन्द्र

ब्-खेलकूद का केन्द्र

भ्-खाद्य प्रसंस्करण केन्द्र

म्-अन्य

Posted By: Inextlive