मशहूर बॉलीवुड एक्‍टर शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। शशि कपूर ने कई सुपरहिट फिल्‍में दीं। अमिताभ के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। एक्‍टिंग छोड़ने के बाद शशि ने फिल्‍म निर्माण में कदम रखा और उनकी एक फिल्‍म तो ऑस्‍कर तक पहुंच गई थी। लेकिन इस वजह से जीत नहीं पाई....


बाल कलाकार से लेकर प्रोड्यूसर तकबाल कलाकार के तौर पर अभिनय की शुरुआत करने वाले शशि कपूर ने पूरी जिंदगी में करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में काम करने वाले वह पहले भारतीय अभिनेता थे। उन्होंने कई अंग्रेजी फिल्मों में काम किया। वह हमेशा नए और खुले विचारों के पक्षधर रहे। शायद यही वजह रही कि, उन्होंने इंग्लिश मूल की जेनिफर केंडल के साथ शादी की जोकि उनसे 4 साल बड़ी भी थीं। 40 लाख में बनी थी यह फिल्म


आर्ट फिल्में बनाने का यह शौक शशि को निर्देशक अपर्णा सेन के पास ले गया। अर्पणा उस वक्त नई-नई थीं। साल 1981 में अर्पणा ने एक कहानी लिखी और उस पर फिल्म बनाने का विचार किया। फिल्म का नाम था '36 चौरंगी लेन', फिल्म निर्माण में करीब 20 लाख की लागत का अनुमान लगाया गया। जब यह बनकर तैयार हुई तो इसी कॉस्ट 40 लाख पहुंच गई। शशि कपूर ने बिना किसी हिचक के पूरा पैसा लगा दिया। 36 चौरंगी लेन में शशि की बीवी जेनिफर मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म सितारों से सजी नहीं थी, ऐसे में दर्शकों का फिल्म के प्रति रुझान थोड़ कम रहा।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari