भाजपा के समर्थक हों ना हों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर नरेंद्र मोदी के सर्मथक और भक्त जरूर हैं। इसीलिए गाहे बगाहे मौका लगने पर प्रधनमंत्री की तारीफ करते नजर आ जाते हैं। एक बार फिर वे मोदी के गुण गाते नजर आये हैं।

अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कुर की हत्या के मामले में फंसे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है। वह जिस देश में भी जाते हैं सही बात करते हैं। इस वजह से विदेश में भारत की बेहतर छवि बनती जा रही है।  
वैसे पूर्व विदेश राज्यमंत्री थरूर मोदी की सराहना के लिए पहले भी पार्टी की नाराजगी झेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। पहले की संप्रग सरकार ने जो नीतियां बनाई थीं प्रधानमंत्री उसी का अनुसरण कर रहे हैं। मोदी ने व्यक्तिगत ऊर्जा कूटनीति में दिखाई है ... पिछले एक साल में उन्होंने 24 देशों की यात्रा की है। ऐसा करके उन्होंने अच्छा किया है। मेरा मानना है कि इसे स्वीकार किया जाना चाहिए।

इस क्रम में थरूर ने मोदी की विशेष उपलब्धि के रूप में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उदाहरण दिया। वह सी राजा मोहन की पुस्तक ‘मोदीज वल्र्ड, एक्पेंडिंग इंडियाज स्फेयर ऑफ इंफ्लूएंस’ के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी ने कुछ अहम कूटनीतिक मुद्दों पर भाजपा से अलग रुख भी अपनाया है। अब इसके पीछे थरूर के क्या व्याक्तिगत और राजनैतिक लाभ छिपे हैं ये तो वक्त ही बताएगा।

Hindi News from India News Desk

Posted By: Molly Seth