जिंदगी अनंत संभावनाओं से भरी हुई है अत हमें उममीद नहीं छोड़नी चाहिए यही संदेश देती है ऑस्‍ट्रेलियाई नागरिक अमीहा हार्ट की कहानी। उसे अपने बच्‍चे के स्‍पर्म डोनर से प्‍यार हो गया और उसने उसे खोजा और आखिर दोनों ने शादी कर ली।

 बच्चों को खो चुकी थीं अमीहा

42 साल की अमीहा हार्ट ने दो बार बच्चे को जन्म दिया पर किसी जेनेटिक बीमारी से ग्रस्त होने के कारण दोनों बार ही उनकी संताने बच नहीं सकीं। लिहाजा तीसरी बार उन्होंने फैसला किया कि वे इन विट्रो फर्टीलाइजेशन के जरिए संतान पैदा करेंगी। लिहाज एक चिकित्सालय के जरिए उनको स्पर्म डोनर से स्पर्म लेकर गर्भ धारण करवाया गया और उनके एक स्वस्थ और सुंदर बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने लैला रखा। लैला के जन्म के साथ ही अमीहा को लगा कि उन्हें और संतान भी चाहिए होंगी। एक भरा पूरा परिवार उनका सपना बन गया। उन्होंने इस सपने की दिशा में कदम बढ़ाना शुरू किया।

सपना हुआ पूरा
अमीहा का कहना है कि जब वो पहली बार स्कॉट से मिलने गयीं तो काफी नर्वस थीं, आखिर वो एक अजनबी से मिलने जा रही थीं जो उनकी बेटी का पिता था। पर वो जितना समझ रहीं थी सब कुछ उससे कहीं ज्यादा आसान था। उन्होंने स्कॉट को अपनी ख्वाहिश बताई कि वो उनके साथ घर बसाना चाहती हैं और कुछ मुलाकातों के बाद वे दोनो वाकई एक दूसरे को पसंद करने लगे और उसके करीब दो साल बाद 2015 में एक ऑस्ट्रेलियाई बीच पर दोनों ने शादी करली और उनकी फ्लॉवर गर्ल बनी उनकी बेटी लैला। अमीहा का हर सपना पूरा हो गया। उन्हें अपनी बेटी का वास्तविक पिता मिला और साथ में एक भरा पूरा परिवार भी क्योंकि स्कॉट के भी उनकी पुरानी रिलेशनशिप से तीन बेटे और एक बेटी थी। अमीहा और स्कॉट की मार्डन टाइम लव स्टोरी और मैरिज पर जल्दी ही हॉलीवुड में एक फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम है How I Met Your Father।

inextlive from World News Desk

Posted By: Molly Seth