कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने टिक टाॅक पर डेब्यू किया है। उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस व आसिम रियाज के साॅन्ग तेरे अंगने में अपना पहला वीडियो बनाया और अपलोड किया है। जानते हैं ये साॅन्ग उन्होंने किसे डेडिकेट किया है।

मुंबई (आईएएनएस)। कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने टिक टाॅक पर भी अपना डेब्यू कर दिया है। उन्होंने टिक टाॅक पर जैकलीन फर्नांडिस और आसिम रियाज के म्युजिक एल्बम साॅन्ग 'तेरे अंगने में' पर अपना पहला वीडियो बनाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि क्वाॅरंटीन के दौरान सैफाली ने खुद को इंटरटेन करने व फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए टिक टाॅक पर ये वीडियो बनाया और अपलोड किया है।

View this post on InstagramFinally my first TikTok... dedicated to @sapruandrao , their latest hit #mereanganemein , in true Kaanta Lagaa style... I am what I am because of u guys... love you 😘🥰♥️ . . . . Follow me on tiktok: https://vm.tiktok.com/GGtYXD/ #kaantalaga #dedication #dancersofinstagram #dancelove #instadance #happygirl

A post shared by Shefali Jariwala (@shefalijariwala) on Mar 31, 2020 at 9:32am PDT

सैफाली ने टिक टाॅक पर किया डेब्यू

शेफाली जरिवाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ढेर सारी तस्वीरें, वीडियोज व हेल्थ टिप्स फैंस से शेयर किए हैं पर अब वो टिक टाॅक वीडियो बनाने की दीवानी हो गई हैं। वहीं अब शायद उनके अकाउंट पर सिर्फ टिक टाॅक वीडियोज ही नजर आएंगे। ये वीडियो उन्होंंने विनय सपरू और राधिका राव को डेडिकेट किया है। दरअसल साॅन्ग मेरे अंगने में उन्होंने ने ही डायरेक्ट किया है। उन्होंने ही शेफाली के डेब्यू साॅन्ग कांटा लगा का निर्देशन किया है।

शेफाली ने इसलिए चुना ये साॅन्ग

शेफाली ने मेरे अंगने में साॅन्ग को ही टिक टाॅक डेब्यू के लिए क्यों चूज किया, इस बारे में उन्होंने बताया। उन्होंने इस साॅन्ग को इसलिए चुना क्योंकि वो मेरे अंगने में के मेकर्स और कांटा लगा के रीमेक के मेकर्स के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहती थीं। बता दें कि मेरे अंगने में आसिम रियाज का पहला म्युजिक वीडियो है। मालूम हो बिग बाॅस में आसिम रियाज के साथ शेफाली भी आई थीं। वहीं सैफाली के पति पराग ने आसिम पर आरोप लगाया था कि उनकी बीवी के साथ उन्होंने मिस बिहैव किया है।

Posted By: Vandana Sharma