भारतीय टीम के ओपनर बल्‍लेबाज शिखर धवन आज 32 साल के हो गए। मैदान पर ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी के अलावा धवन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। धवन ने दो बच्‍चों की मां के साथ शादी की और आज उनका एक बच्‍चा भी है। आइए जानें कैसी है उनकी मैरिड लाइफ....


ऐसी है शादीशुदा जिंदगीबाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का बल्लेबाजी रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है। शतक लगाने के बाद मूंछों पर ताव देना धवन का स्टाईल है। इसी वजह से लोग उन्हें टीम इंडिया का 'गब्बर' कहते हैं। 5 दिसंबर 1985 को जन्में धवन आज पूरे 32 साल के हो गए। क्रिकेट से इतर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। जोकि उनसे 10 साल बड़ी हैं।फेसबुक पर देखा और प्यार हो गया


धवन और आयशा की प्रेम कहानी फेसबुक पर शुरु हुई थी। एक दिन धवन अपने साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह के साथ फेसबुक चला रहे थे तभी धवन की नजर एक प्रोफाइल पर टिक गई यह कोई और नहीं आयशा थीं। धवन ने तुरंत आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। आयशा ने भी उसे एसेप्ट कर लिया फिर दोनों की बातें शुरु हो गईं।आयशा की पहली शादी से दो बेटियां रिया और आलियाह हैं। बाद में 2014 में धवन एक बेटे के पिता बने और आयशा ने जोरावर को जन्म दिया। अब धवन की फैमिली में तीन बच्चे हैं।

धवन जिस तरह अपने बेटे जोरावर को प्यार करते हैं, उसी तरह आयशा की बेटियों को भी उतना ही दुलार देते हैं। सोशल मीडिया पर धवन अपनी पत्नी के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर कराते रहते हैं जिसमें दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिलती है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari