टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन का नया अवतार देखने को मिला। धवन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह जितेंद्र बनकर पत्नी आयशा के साथ डांस कर रहे।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। देश में इस समय 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा। आम आदमी से लेकर खास सभी घरों में कैद है। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी इस समय घर पर आराम फरमा रहे। हालांकि घर पर रहते हुए भी शिखर अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे। ऐसा ही एक इंटरटेनिंग वीडियो उन्होंने गुरुवार को अपने अफिशल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसमें शिखर का क्रिकेटर से एक्टर वाला नया अवतार देखने को मिला।

View this post on InstagramHo gayi shaam jaane do jaana hai 😉😜😘 @aesha.dhawan5 #JeetendraJi

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on Apr 2, 2020 at 6:04am PDT

जितेंद्र के गाने पर पत्नी आयशा के साथ डांस

धवन ने जितेंद्र के गाने पर पत्नी आयशा के साथ डांस किया। टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले शिखर बिल्कुल जितेंद्र के अंदाज में सफेद ड्रेस पहनकर आए और उनकी पत्नी आयशा ने एक्ट्रेस का रोल किया। यह दोनों घर के अंदर कमरे में ही टेनिस खेलने की एक्टिंग कर रहे थे। बैकग्राउंड में फिल्म 'हमजोली' का पॉपुलर सॉन्ग 'ढल गया दिन' बज रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शिखर ने लिखा, 'हो गई शाम जाने तो जाना है।'

पहले भी शेयर कर चुके वीडियो

इससे पहले शिखर ने लॉकडाउन के बीच घर पर सफाई करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया था। इसमें वह कभी कपड़े धोते तो कभी बॉथरूम साफ करते नजर आए। वहीं उनकी पत्नी बगल में खड़ी फोन पर बात करते हुए दिख रही थी। देश में कोरोना वायरस महामारी के बीच सभी क्रिकेटर्स घर पर रेस्ट कर रहे। वहीं इस वैश्विक संकट के बीच लोगों की मदद के लिए सभी खिलाडिय़ों ने पीएम केयर्स फंड में दान किया। शिखर धवन ने भी इसमें अपना योगदान दिया।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari