शिल्पा शेट्टी फिर बनीं मां, इंस्टाग्राम पर शेयर की नन्ही परी की तस्वीर
कानपुर। बॉलीवुड अभिनेता शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया है। दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने समीशा शेट्टी कुंद्रा रखा है। इस जोड़े ने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, सरोगेसी के जरिए उन्हें बच्ची हुई है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। शिल्पा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक क्यूट तस्वीर के साथ लिखा है, 'जन्म: 15 फरवरी, 2020 ~ कृपया अपने सभी प्यार और आशीर्वाद के साथ हमारी परी को शुभकामनाएँ दें ~ माता-पिता: राज और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा।' बता दें कि तस्वीर में बच्ची ने शिल्पा की उंगली पकड़ रखी है।
🧿𝗦𝗮𝗺𝗶𝘀𝗵𝗮 𝗦𝗵𝗲𝘁𝘁𝘆 𝗞𝘂𝗻𝗱𝗿𝗮🧿
Born: February 15, 2020
~
Please bestow our angel with all your love and blessings🙏🏻❤
~
Ecstatic parents:
Raj and Shilpa Shetty Kundra#SamishaShettyKundra #daughter #MahaShivratri pic.twitter.com/ClH9AAO4rR
ऐसी ही एक पोस्ट उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई है। यहां उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हमारी प्रार्थनाओं का जवाब एक चमत्कार के साथ दिया गया है। हम अपनी नन्ही परी समीशा शेट्टी कुंद्रा के आगमन की घोषणा करके बहुत खुश हैं। 15 फरवरी 2020 को घर में जूनियर एसएसके का आगमन हुआ है।' बाद के एक पोस्ट में शेट्टी ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम समीशा क्यों रखा। उन्होंने बताया, 'संस्कृत में सा का मतलब 'रखने के लिए' होता है और रूसी में 'मिशा' का अर्थ है 'भगवान जैसा कोई।' बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम वियान है जो मई 2012 में पैदा हुआ था।
View this post on Instagram