बॉलीवुड की योगा क्वीन शिल्पा शेट्टी का शूटिंग के दौरान पैर फ्रैक्चर हो गया है। शिल्पा ने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी।

मुंबई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की बाजीगर फेम शिल्पा शेट्टी ने अपने इस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा कि रोल, कैमरा, एक्शन और पैर टूट गया। शिल्पा ने आगे लिखा कि वह छह सप्ताह तक काम नहीं कर पाएंगी, लेकिन ठीक होने के तुरंत बाद फिर से वापस आ जाएंगी। तब तक, दुआ में याद रखिएगा। प्रार्थनाएं हमेशा काम करती हैं।

View this post on Instagram A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


कई प्रोजेक्ट का है हिस्सा
इस बीच शिल्पा फिल्म डॉयेरेक्टर रोहित शेट्टी के वेब शो 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग में व्यस्त थी। इसमें शिल्पा के साथ- साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और ईशा तलवार भी हैं। वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बीटीएस पलों को साझा करती रहती हैं। शिल्पा सोनल जोशी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुखी' का भी हिस्सा हैं।

Posted By: Kanpur Desk