बॉलीवुड की सफल एक्‍ट्रेसेज में शुमार शिल्‍पा शेट्टी भारतीय बाजारों में शॉपिंग करना नापसंद करती हैं। शिल्‍पा का कहना है कि यहां के लोगों को बिहेवियर उन्‍हें बिल्‍कुल पसंद नहीं खासतौर पर यहां का सेल्‍फी कल्‍चर काफी बेहुदा है।

फैंस का बन जाता है घेरा
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भारत में शॉपिंग करना एवॉयड करती हैं। हालांकि वह किसी भी बाजार में नहीं जाती, लेकिन भारतीय बाजारों से वह कोसों दूर रहती हैं। शिल्पा का कहना है कि, उन्हें यहां के बाजारों में जाना और खरीदारी करना बिल्कुल भी नहीं अच्छा लगता। यहां के लोग काफी अलग तरह का बिहेव करते हैं। खासतौर से कहीं भी जानें पर फैंस का जमावड़ा लग जाता है और ये सभी सेल्फी की गुजारिश करने लगते हैं।
सेल्फी कल्चर से शॉपिंग कबाड़ा
40 साल की इस एक्ट्रेस का यह भी कहना है कि, जिंदगी में इतनी व्यस्तता हो गई कि, बाहर निकलकर खरीदारी करने का समय नहीं मिल पाता। शिल्पा कहती हैं कि, वह बाहर जाकर कैसे खरीदारी कर सकती हैं। हर जगह तो फैंस की लाइन लगी रहती है। यहां का सेल्फी कल्चर शॉपिंग का मजा किरकिरा कर देता है। लोग यह भूल जाते हैं कि, हम स्टार्स भी इंसान होते हैं। वैसे शिल्पा को ऑनलाइन शॉपिंग करना काफी पसंद आता है। वह कहती हैं कि, घर की जरूरत का सभी सामान वह ऑनलाइन ही खरीदती हैं।

Hindi News from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari