जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। एक स्पीच के दौरान आबे पर एक हमलावर ने पीछे से गोली चला दी। बाद में अस्पताल में आबे की हत्या हो गई।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। आबे एक स्पीच दे रहे थे तभी पीछे से आए एक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ समय बाद डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आबे के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। बता दें मोदी और आबे के बीच गहरी दोस्ती थी।

उनकी यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने पर्यटन को बढ़ावा देने, दूरसंचार टावरों में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और भारत में बिजली उत्पादन सहित आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। आबे ने 2015 में वाराणसी में पीएम मोदी के साथ 'गंगा आरती' भी की थी।

दोनों नेताओं की कई तस्वीरें भी सामने आई। एक तस्वीर में तो शिंजो आबे काशी के घाट पर पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रहे थे।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari