बॉलीवुड सेलेब्‍स से उनके फैन सोशल मीडिया पर कब कौन सा सवाल पूछ बैठे कुछ पता नहीं होता है। अब हाल ही में फिल्म मेकर शिरीष कुंदर को ही ले लीजिए। उनके फैस ने उनके बच्‍चों के बारे में इतना बड़ा सवाल जो पूछ लिया। हालांकि शिरीष ने इसका बेहद शानदार तरीके से जवाब दिया। जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके जवाब की तारीफ कर रहे हैं। आइए जानें क्‍या थो वो सवाल और जवाब...


शिरीष संग भी कुछ ऐसा: जी हां इधर कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अलग-अलग धर्मों, संप्रदायों, पंथों के लोगों से जुड़े मामले चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से इरफान पठान, मोहम्मद शामी और मोहम्मद कैफ जैसे सेलेब्स को कुछ इन्हीं हालातो से गुजरना पड़ा है। लोगों ने इन्हें लेकर बड़े अजीबोगरीब सवाल किए। ऐसे में अब बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक शिरीष कुंदर के साथ ही कुछ ऐसा हुआ। बच्चे हिन्दू हैं या मुस्लिम:
शिरीष की यह तस्वीर उनके फैंस को काफी पंसद आई। सभी ने इसकी खूब तारीफ की। इसके बाद तभी अचानक से एक ट्वीटर यूजर फातिमा ने एक सवाल पूछ लिया। उनका सवाल थोड़ा अलग था। फातिमा ने पूछा कि...शिरीष कुंदर, आपके बच्चे हिन्दू हैं या मुस्लिम...? फातिमा के इस सवाल पर बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक शिरीष कुंदर ने काफी कूल तरीके से जवाब दिया। अच्छा हुआ ए आर रहमान कंप्यूटर इंजीनियर नहीं बनेपिछले महीने वे ईसाई थे:


शिरीष का कहना था कि यह इस बात पर डिपेंड होगा कि आने वाला यानी कि अगला त्योहार कौन-सा है... पिछले महीने वे ईसाई थे...। शिरीष का ये जवाब लोगों को पसंद आया। इस जवाब को 5,000 से ज्यादा लाइक मिलने के साथ ही करीब लगभग 3,000 बार रीट्वीट किया जा चुका है। इतना ही नहीं लोग इसे अभी भी रीट्वीट किए जा रहे हैं। दीपिका ने ऐश्वर्या से डेब्यू किया, समझ नहीं आया फिर तो पूरी खबर पढ़नी पड़ेगी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra