ALLAHABAD: शिवकुटी थाना क्षेत्र के जोधवल में एक दलित महिला के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। बचाने पहुंची उसकी पोती के कपड़े फाड़ डालते हुए घर में तोड़फोड़ भी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के पति की कई साल पूर्व मौत हो चुकी है। वह मकान में निर्माण करवा रही थी। इसी बीच शुक्रवार शाम कुछ युवक उसके घर पहुंचे गए और जबरन निर्माण कार्य बंद कराने लगे। इस पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। उनकी मंशा भांपते हुए महिला घर के भीतर चली गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने छोटेलाल, चुन्नीलाल, अशोक यादव, बड़ेलाल, अनिल, दीपक, अभिलाष, कल्लू, गोलू समेत कई अन्य युवक के खिलाफ पुलिस ने एससीएसटी एक्ट, छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिवकुटी इंस्पेक्टर पान सिंह ने बताया कि मामला जमीन के विवाद है। जांच की जा रही है।

मुंडेरा में शोहदे की हुई जमकर पिटाई

महिला पर अश्लील कमेंट करने वाले युवक की लोगों ने धूमनगंज क्षेत्र के मुंडेरा इलाके में शुक्रवार दोपहर जम कर पिटाई की। युवक को बचाने पहुंचे दोस्तों ने भी भागने में ही अपनी भलाई समझी। घटना उस वक्त हुई जब महिला खरीदारी करके घर वापस लौट रही थी। रास्ते में बैठे वह युवक महिला को देखते ही अश्लील कमेंट करने लगा। इस पर महिला ने उसका विरोध किया तो युवक उसे धमकी देने लगा। महिला ने शोर मचाया तो मौके पहुंचे लोगों ने युवक की जम कर पिटाई की। मामले में इंस्पेक्टर धूमनगंज बचन सिरोही ने कहा कि महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है। वह तहरीर देगी तो युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Posted By: Inextlive