-भव्यता से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

-सिविल लाइंस के विभिन्न हिस्सो से गुजरी

ALLAHABAD: नव युवक ब्राहम्ण समाज की ओर से मंगलवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शुरुआत सिविल लाइंस के पत्थर गिरजाघर के पास से हुई। जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंची। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ा, वाहन व चार पहिया वाहनों के साथ डीजे की धुनों पर झूमते लोगों का हुजूम चल रहा था। नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं। लवकेश मिश्र व महामंत्री गौतम कुमार मिश्र ने किया। भगवान परशुराम के जयकारों के बीच शोभायात्रा तुलसी चौराहा, मेडिकल चौराहा, मधवापुर, सब्जी मंडी होते हुए संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां समाज सेवी राधेश्याम तिवारी ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ब्राहम्ण समाज के लोग मौजूद रहे।

जयंती पर हुए कई आयोजन

श्री कान्यकुब्ज ब्राहम्ण सभा प्रयाग की ओर से भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभा के उपाध्यक्ष विधि साहित्कार पं। शैलेन्द्र कुमार अवस्थी ने कहा कि भगवान परशुराम ने दूसरों के साथ उदारता, करूणा, शालीनता का गुण ग्रहण किया। उन्होंने सभी को भगवान परशुराम के बताये सत् मार्ग पर चलने की अपील की। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive