टेलीवीजन यानी छोटे पर्दे पर भी मोहब्‍बत का खेल चलता है जिसमें किसी को जीत मिलती है तो किसी को हार। जनाब हम बात कर रहे हैं टेलीवीजन की दुनियां में होने वाले उन ब्रेकअप की जिन्‍होंने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। छोटे पर्दे की सबसे हॉट एक्‍ट्रेस मानी जाने वाली स्‍वेता तिवारी का ब्रेकअप भी बहुत चर्चित हुआ था।


सुशांत-अंकिता
बॉलीवुड के राइसिंग स्टार सुशांत सिंह और हॉट टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का ब्रेकअप भी खूब सुर्खियों मे रहा। दोनों पवित्र रिश्ता नाम के सीरियल मे एक दूसरे के करीब आए और फिर दोनो मे प्यार हो गया। ये रिश्ता कई सालों तक चला पर आखिर में इसे टूटना ही पड़ा।

दिव्यंका-शरद
शरद और दिव्यंका के लिए साल 2015 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। बनू मैं तेरी दुल्हन नाम के सीरियल में दोनों एक दूसरे के करीब आए। पहले दोनो में प्यार हुआ और फिर दोनों ने इंगेजमेंट कर ली। पर बात शादी तक आते-आते बिगड़ गई और दोनों अलग हो गए।

अदा-अंकित
अदा खान और अंकित गेरा दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। दोनों का रिलेशन दो साल तक चला। अदा अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर अंकित से शादी नहीं करना चाहती थीं इसलिए दोनों अलग हो गए। अंकित ने अपनी कोस्टार रूपल को डेट करना शुरु कर दिया।

गौहर-कुशाल
गौहर खान और कुशाल टंडन छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत जोडि़यों में से एक थी पर ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला सका और दोनो को अलग होना पड़ा। गोहर एक मुस्लिम फैमिली से आती हैं। दोनो बिग बॉस के सेट पर एक दूसरे के करीब आए थे। दोनो के धर्म अलग होने के चलते दोनो को अलग होना पड़ा।

मॉनी-गौरव
मॉनी राय और गौरव चोपड़ा ने 2008 में एक दूसरे को डेट करना शुरु किया था। जरा नचके दिखा के सेट पर दोनो एक दूसरे के करीब आए। दोनो ने कई साल ते डेटिंग की और फिर मॉनी गौरव के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। 2012 में इस कपल का भी ब्रेकअप हो गया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra