चेन्‍नई के अम्‍यूजमेंट पार्क में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पार्क में फेरिस जाइंट व्‍हील्‍स के अचानक गिरने से उसमे सवार कई लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। फेरिस व्‍हील्‍स गिरने से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।


फेरिस जाइंट व्हील्स गिरने से पार्क में मची अफरा-तफरीदिल को दहला देने वाली यह एक घटना में चेन्नई के एक अम्यूज़मेंट पार्क शुक्रवार को उस समय हुई जब फेरिस जाइंट व्हील्स में कई लोग सवार होकर उसका आनंद ले रहे थे। फेरिस जाइंट व्हील्स के अचानक गिरने से उस पर सवार लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना उस वक़्त हुई जब एक नए डिस्को जाइंट व्हील को टेस्ट किया जा रहा था। इस ट्रायल राइड के दौरान 20 कामगार इस पर बैठे हुए थे। जैसे ही उसका स्विच ऑन किया गया चलने के बाद अचानक ही फेरिस व्हील्स के ढहने से अफरा-तफरी मच गई। जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
तेज आवाज के साथ  फेरिस जाइंट व्हील्स जमीन पर गिरा। जिससे उसमे बैठे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  फेरिस जाइंट व्हील्स में सवार एक कामगार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सारे कार्यक्रम बंद करने पड़े। जिलाधिकारी ने घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। पार्क के मालिक जोश पुन्निश और मैनेजर सथिवेलन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Posted By: Prabha Punj Mishra