अक्‍सर लोग कहते हैं बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए एक्टिंग और खूबसूरती के साथ हाईट होना जरूरी है। एक एक्‍ट्रेस के लिए लंबाई काफी मायने रखती है लेकिन आलिया भट्ट से लेकर श्रद्धा कपूर ने इस बात को सिरे से खारिज सा कर दिया। इन एक्‍ट्रेस का कद तो छोटा है लेकिन नाम आज काफी बड़ा है। जिससे साफ है कि टैलेंट के लिए हाईट मेजरमेंट नहीं है। आइए मिलते हैं आलिया से लेकर श्रद्धा जैसी छोटे कद वाली इन 8 एक्‍ट्रेस से...


श्रद्धा कपूर: श्रद्धा कपूर की हाईट महज 5 फुट 4 इंच है। इन्होंने फिल्म तीन पत्ती से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद इनकी फिल्में लव का द एंड और आशिकी 2 आई। हाल ही में इनकी फिल्म ओके जानू भी रिलीज हुई है। यह अभिनय के साथ ही नृत्य की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।  इलियाना डी 'क्रूज़: इलियाना को फिल्म बर्फी में उनकी भूमिका के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। इनकी हाईट भी 5 फुट 5 इंच है। इलियान अब तक रणबीर कपूर और शाहिद कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। इन्हें लोग इनकी प्यारी मुस्कुराहट और खूबसूरत आंखों की वजह से अधिक पसंद करते हैं।  रानी मुखर्जी:
अभिनेत्री रानी मुखर्जी 5 फीट 2 इंच होने के बाद भी फेमस हुई। उन्हें आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। अपने शानदार अभिनय के बल पर ही रानी ने वर्ष 2011 में नो वन किल्ड जेसिका के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। रानी आज बॉलीवुड में बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। असिन थोट्टक्कल:


असिन थोट्टक्कल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इनकी हाईट भी महज 5 फुट 4 इंच है। यह अभिनेत्री होने के साथ एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तकी भी हैं। यह आज अपने बेहतरीन अभिनय के लिए लोगों के बीच जानी जाती हैं।  रजनीकांत की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 100 करोड़

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra