आज श्रद्धा कूपर का 32वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं इस एक्ट्रेस के अलावा और कौन-कौन सी बाॅलीवुड ब्यूटीज फिल्मों में विलेन बन चुकी हैं...


कानपुर। आज बाॅलीवुड में करीब 9 साल का अपना एक्टिंग करियर पूरा कर चुकी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का 32वां बर्थडे है। मालूम हो एक्ट्रेस का जन्म 3 मार्च, 1987 को वेटरन एक्टर शक्ति कपूर के घर हुआ था। एक्ट्रेस बाॅलीवुड में फिल्म 'आशिकी 2' से पहचान में आईं। वहीं उन्होंने कई हिट फिल्में दे कर अपने दमदार अभिनय का परिचय दिया है। श्रद्धा 'स्त्री', 'बागी', 'आशिकी 2', 'विलेन' और 'एबीसीडी 2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि उन्होंने 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'हसीना पार्कर' में मुख्य भूमिका निभाई थी जो एक विलेन का रोल था। फिल्म 'हसीना पार्कर' की बायोपिक थी।जैकलीन फर्नांडिस
2013 में रिलीज हुई फिल्म 'रेस 2' में जैकलीन फर्नांडिस ने भी विलेन का रोल किया था। एक्ट्रेस को उनकी क्यूटनेस और बोल्डनेस की वजह से ही जाना जाता है। वहीं इस फिल्म में वो पहली बार 'रेस 2' में नजर आई थीं।कैटरीना कैफ2008 में रिलीज हुई फिल्म 'रेस' में कैटरीना ने भी विलेन का किरदार निभाया था। कैटरीना फिल्मों में अपने डांस मूव्स और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वहीं 'रेस' में उनको निगेटिव रोल में देख कर फैंस चौंक गए थे।


ऐश्वर्या रायदुनिया भर में अपनी खूबसूरती और इंटेलीजेंस का डंका बजवा चुकी ऐश्वर्या राय भी एक फिल्म में विलेन का किरदार निभा चुकी हैं। वो फिल्म थी 2002 में रिलीज हुई 'खाकी'। राजकुमार संतोशी के निर्देशन में बनी फिल्म 'खाखी' में उनके ससुर अमिताभ बच्चन ने भी अभिनय किया है।काजोलकाजोल ने बतौर विलेन कई फिल्मों में अभिनय किया है। काजोल ने 2017 में 'वीआईपी 2' में नेगेटिव रोल किया था। वहीं 1997 में उन्होंनेे जबरदस्त हिट फिल्म 'गुप्त' में एक्टिंग की थी। इस मूवी में भी काजोल ग्रे शेड में नजर आई थीं।प्रिती जिंटाप्रिती जिंटा जिन्हें लोग आमतौर पर बबली गर्ल के नाम से जानते हैं। डिंपल गर्ल प्रिती ने भी फिल्मों में ग्रे शेड एक्टिंग की है। उन्होंने 2003 में आई फिल्म 'अरमान' में विलेन का किरदार निभाया था। मालूम हो फिल्म में प्रिती के अलावा अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर भी अभिनय करते दिखे थे।रिचा चड्ढा

रिचा चड्ढा सबसे ज्यादा बाॅलीवुड में अपनी जिस फिल्म को लेकर फेमस हुई हैं उन्होंने उसी में निगेटिव रोल किया है। रिचा ने फिल्म 'फुकरे' में जो निगेटिव किरदार निभाया है उसके लिए ऑडियंस ने उन्हें खूब सराहा है।श्रद्धा कपूर ने इस फ्लाॅप फिल्म से बाॅलीवुड में किया था डेब्यू, 'आशिकी 2' से मिली पहचानBox Office Collection: 'लुका-छुपी' खेल कर कार्तिक ने पहले दिन कमाए इतने, तोड़ा अपना ही रिकाॅर्ड

Posted By: Vandana Sharma