श्रद्धा कपूर इस लाॅकडाउन में जानवरों की दशा देख कर बुरा महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान में लोग जानवरों के खाने और पानी का कैसे ध्यान रख रहे हैं।

मुंबई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को जानवरों से बहुत प्यार है इसलिए उन पर जब भी कभी अत्याचार होते हुए वो देखती हैं तो खुद ही वकील बन जाती है। वो इन दिनों कुछ ऐसा ही काम कर रही हैं दरअसल वो जानवरों की वकील बने घूम रही हैं। वो कुछ गांव वालों के एफर्ट से काफी खुश हैं जो जानवरों को खाना खिला रहे हैं, उन्हें रहने को जगह दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस पर एक आर्टिकल लिख कर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। उन्होंने आर्टिकल में बताया है कि लाॅकडाउन में जानवरों की क्या दशा है और राजस्थान के लोग प्यासे जानवरों को पानी पिला रहे हैं।

राजस्थान के पाली गांव के लोग जानवरों का ध्यान रख रहे

उनके एफर्ट को बताते हुए श्रद्धा ने लिखा, 'राजस्थान के पाली गांव के लोगों का दिल बहुत बड़ा है। जिस तरह से वो जानवरों के लिए सहानुभूति रख रहे हैं वो काबिले तारीफ है। धन्यवाद आपके निस्वार्थ भाव से जानवरों की सेवा करने के लिए। हाल ही मे श्रद्धा ने एक कविता शेयर की थी सोशल मीडिया पर। उनकी शेयर की गई कविता कैद जानवरों की व्यथा को साझा करती है। उन्होंने जू के बाहर जीवन देखने और जीने का हक है।'

आज कल हम भी जानवरों जैसा ही फील कर रहे

इसके अलावा श्रद्धा ने आगे बताया, 'आज कल हममे से बहुत से लोग ऐसा ही फील कर रहे हैं, कैद... क्योंकि लाॅकडाउन लगा हुआ है। अपने परिवार से दूर रहना, अपने घर से दूर रहना और अपनी पूरी जिंदगी के लिए लाॅकडाउन में रहना काफी कठिन काम है। उन्होंने अपने पोस्ट की शुरुआत ऐसे की थी। जानवरों में भी फीलिंग होती है हमारी तरह। वो भी डिप्रेशन में जाते हैं जब उन्हें अपने अनुकूल जीवन नहीं मिलता या अपने लव्ड वन्स से बिछड़ जाते हैं तो। हम क्यों ऐसा सोचते हैं कि किसी की भी आजादी को हम डिसाइड कर लेंगे।'

Posted By: Vandana Sharma