JAMSHEDPUR: सूर्य मंदिर कमेटी सिदगोड़ा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम दरबार प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चौथे दिन गुरुवार को प्रतिमाओं को नगर भ्रमण पर निकाला गया। शोभा यात्रा श्रीराम मंदिर से निकलकर बारीडीह, सिदगोड़ा मुख्य मार्ग के साथ आस-पास के क्षेत्र, सिदगोड़ा बाजार के समीप मुख्य सड़क के रास्ते भ्रमण कराते हुए पुन: श्रीराम मंदिर पहुंची। नगर भ्रमण शोभायात्रा की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास व यज्ञाचार्य विजय ने ध्वजा पूजन कर किया। शोभा यात्रा में सबसे आगे दो सुसज्जित घोड़े, उसके पीछे आचार्यो का दल, उसके पीछे धार्मिक धुन बजाता बैंड बाजा और फूल मालाओं से सुशोभित बड़े खुले वाहन पर विराजमान भगवान चल रहे थे। एक रथ पर श्रीराम-सीता व लक्ष्मण की झांकी, दूसरे रथ पर कथा व्यास मानस मर्मज्ञ अतुल कृष्ण भारद्वाज एवं तीसरे रथ पर यज्ञाचार्य विजय प्रकाश महाराज विराजमान थे। शोभा यात्रा में एक वाहन पर डीजे सेट लगाया गया थी। इसमें राम धुन पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर रही थी। शोभा यात्रा में लोग पुष्प वर्षा कर रहे थे। नगर भ्रमण के रास्तों पर श्रीराम ध्वज लगाई गई थी। करीब 10 हजार से अधिक भक्त प्रभु श्रीराम के नगर भ्रमण में शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद शुक्रवार की शाम को 11 हजार दीये जलाए जाएंगे।

य लोग रहे शामिल

शोभा यात्रा में मानस सत्संग के जम्मू वाले बाबा, कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, कमलेश सिंह, सुशांता पंडा, मांतु बनर्जी, प्रोबिर चटर्जी राणा, रमेश नाग, संतोष ठाकुर, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, अमिश अग्रवाल, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, प्रेम झा, बंटी अग्रवाल, शशि यादव, रंजीत सिंह समेत हजारों भक्त शामिल थे।

Posted By: Inextlive