Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vs Bhoot Part One Box Office Collection Day 5: इस वीक रिलीज हुई दोनों फिल्मों शुभ मंगल ज्यादा सावधान और भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप ने शुरूआती दम तो दिखाया पर धीरे धीरे उनकी कमाई में गिरावट नजर आई जो हर दिन के साथ बढ़ती गई।

कानपुर। Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vs Bhoot Part One Box Office Collection Day 5: बात चाहे आयुष्मान खुराना की फिल्म की हो या विक्की कौशल की फिल्म की दोनों ही पांचवे दिन तक आते आते फैंस को अट्रैक्ट करने में असफल होने लगी हैं। जहां तक बात आयुष्मान की फिल्म शुभ मंगल की है तो पहले दिन कमजोर रहने के बाद उसने दूसरे और तीसरे दिन बेहतर कमाई की, पर चौथे दिन से शुरू हुई इसकी फिसलन पांचवे दिन भी कायम रही। वहीं भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप ने पहले दिन जो चमक दिखाई वो दूसरे दिन से ही फीकी होने लगी और ट्यूजडे तक बिल्कुल ही खत्म होती लगी। देखें कितना रहा दोनों फिल्मों का अब तक कुल कलेक्शन।

#ShubhMangalZyadaSaavdhan slides further on Day 5... Is collecting mainly at key metros... Eyes ₹ 44 cr+ total in *Week 1*... Fri 9.55 cr, Sat 11.08 cr, Sun 12.03 cr, Mon 3.87 cr, Tue 3.07 cr. Total: ₹ 39.60 cr. #India biz. #SMZS

— taran adarsh (@taran_adarsh) February 26, 2020

Shubh Mangal Zyada Saavdhan Box Office Collection Day 5: आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने पांचवें दिन करीब 3 करोड़ का कलेक्शन किया। जो इसका लोएस्ट कलेक्शन है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक इस तरह से फिल्म ने पहले दिन के बाद जो बेहतर रिजल्ट दिखाया था वो कम होने लगा है। फिल्म ने अभी तक रिलीज डे पर 9.55 करोड़, सेकेंड डे 11.08 करोड़, थर्ड डे 12.03 करोड़, फोर्थ डे 3.87 करोड़ और फिफ्थ डे सबसे कम 3.07 करोड़ का कलेक्शन किया। यानि फिल्म का टोटल कलेक्शन 39.53 करोड़ का हुआ है।

#Bhoot is steady on the lower side... Select metros contributing to its revenue... Eyes ₹ 24 cr+ total in *Week 1*... Fri 5.10 cr, Sat 5.52 cr, Sun 5.74 cr, Mon 2.32 cr, Tue 2.10 cr. Total: ₹ 20.78 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) February 26, 2020

Bhoot Part One Box Office Collection Day 5: इस फिल्म की बात करें तो फर्स्ट डे के अलावा इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट ही देखी गई है। तरण के मुताबिक पांचवें दिन फिल्म महज 2 करोड़ के आसपास का ही कलेक्शन कर पाई है।भूत की कमाई फर्स्ट डे 5.10, सेकेंड डे 5.52, थर्ड डे 5.74, फोर्थ डे 2.32 करोड़ और फिफ्थ डे 2.10 करोड़ की रही। इस तरह पांच दिनों में फिल्म महज 20.78 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है। दोनों फिल्मों एक बात तो कॉमन है कि अभी भी वे अपने बजट से काफी दूर हैं। शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता, मानवी इंपोर्टेंट रोल में हैं, इसका डायरेक्शन हितेश केवल्या ने किया है। वहीं 'भूत' के डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह हैं, और फिल्म में विक्की के साथ भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा भी हैं।

Posted By: Molly Seth