- एक से बढ़कर एक परफार्मेस देख दंग रह गए लोग, रात को नगर कीर्तन का हुआ समापन

>BAREILLY: गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के मौके पर सैटरडे गुरुद्वारा सुभाषनगर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे नगर कीर्तन का गुरुद्वारा से शुभारंभ हुआ। जो सुभाष नगर, जंक्शन, चौकी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा, नॉवेल्टी चौराहा होते हुए रात 8 बजे कोहाड़ापीर गुरुद्वारा पहुंचकर कीर्तन की समापन हुआ। गुरुद्वारा पर संगत ने गुरु का लंगर चखा। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा कमेटी के गुरदीप सिंह बग्गा, सुरिंदर पाल सिंह छाबड़ा, मालिक सिंह कालरा, गुरविंदर पाल सिंह, छाबड़ा, रंजीत सिंह, जसपाल सिंह बग्गा व अन्य मौजूद रहे।

करतब देख दंग रहे गए लोग

नगर कीर्तन में सबसे आगे पंच प्यारों की सवारी चल रही थी। इसके बाद करीब 8 स्कूलों के छात्र व छात्राएं शहर को देश प्रेम और एकता समेत कुरीतियों की मिटाने के प्रति जागरूक कर रहे थे। इसके पीछे बैंड पार्टी, ढोल-नगाड़े के धुन शहर को थिरक ा रही थीं। नगर कीर्तन का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन अमृतसर तरणतारन से आई गतका पार्टी की टीम हैरतंगेज कारनामे दिखा रही थी। नौजवानों ने सीने पर बर्फ की सिल्ली को हथौड़े से तोड़ने, नुकीली सरिया पर लेटने, सिखों के युद्ध कौशल को प्रस्तुत किया। जिसे देख मौजूद लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। इसके बाद सबसे पीछे स्त्री कीर्तन जत्था गुरू का गुणगान करते हुए चल रहा था। सबसे पीछे गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी चल रही थी। इस दौरान संगत रास्ते में सफाई कर रही थी।

Posted By: Inextlive