Sikkim Cloud Burst : सिक्किम में लोनाक झील के ऊपर बुधवार को अचानक बादल फटने से करीब 23 सैनिक लापता हो गए हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

गंगटोक (एएनआई)। Sikkim Cloud Burst : उत्तरी सिक्किम में लोनाक झील के ऊपर अचानक बादल फटने के कारण लाचेन घाटी की तीस्ता नदी में बाढ़ आ गयी। इस बाढ़ में सेना के 23 जवानों के लापता हो गए हैं। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) गुवाहाटी ने एक्स पर घटना के बारे में जानकारी दी और पोस्ट किया, उत्तरी सिक्किम में लोनाक झील पर अचानक बादल फटने के बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण 23 सेना के जवानों के लापता होने की सूचना मिली है।

#WATCH | Sikkim: A flood-like situation arose in Singtam after a cloud burst.
(Video source: Central Water Commission) pic.twitter.com/00xJ0QX3ye

— ANI (@ANI) October 4, 2023


बाढ़ से हालात गंभीर
गंगटोक जिला प्रशासन का कहना है कि गंगटोक से लगभग 30 किलोमीटर दूर सिंगतम शहर में तीस्ता नदी के इंद्रेनी पुल से अचानक आई बाढ़ से हालात गंभीर हो गए। बलुतर गांव का एक संपर्क पुल भी सुबह 4 बजे के आसपास बह गया। उत्तर पश्चिम सिक्किम में स्थित दक्षिण लोनार्क झील में बुधवार सुबह तड़के बादल फटने से लगातार मानसूनी बारिश हुई। प्रभावित इलाकों से स्थानीय निवासियों को खाली करा लिया गया है। मंगन जिले के डिक्चु में तीस्ता स्टेज 5 बांध को हाई अलर्ट के बाद वाटर सप्लाइ के लिए खोल दिया गया था।

Posted By: Shweta Mishra