फिल्म सिंबा अब तक 124 कराेड़ से ज्यादा की कमार्इ कर चुकी है। एेसे में अब फिल्म मेकर रोहित शेट्टी बॉलीवुड के पहले एेेसे निर्देशक बन गए जिनकी लगातार आठ फिल्में घरेलू बाॅक्स आॅफिस में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुर्इं।

कानपुर। हाल ही में फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा रिलीज हुई है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सिंबा ने पांच दिन में 124 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म की जबरदस्त कमाई से रोहित बाॅलीवुड के पहले ऐसे फिल्म मेकर बन गए हैं जिनकी लगातार आठ फिल्मों ने घरेलू बाॅक्स ऑफिस में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इनकी लगातार आठ फिल्में घरेलू बाॅक्स ऑफिस में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली हैं।

He's the Hit Machine... A name that's synonymous with Hits... Ro-Hit Shetty's latest endeavour #Simmba is not only winning hearts, but also ruling the BO. pic.twitter.com/t4zfltS2ec

— taran adarsh (@taran_adarsh) January 3, 2019


रोहित शेट्टी की ये फिल्में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि रोहित शेट्टी के पास 100 करोड़ क्लब में अधिकतम फिल्मों का रिकॉर्ड है। उनके ट्वीट के मुताबिक  गोलमाल 3 (2010), सिंघम (2011), बोल बच्चन (2012), चेन्नई एक्सप्रेस (2013), सिंघम रिटर्न (2014), दिलवाले (2015), गोलमाल (2017) अभी तक इस क्लब में शामिल थी। अब सिंबा (2018) भी इसमें शामिल हो गई है। इसके अलावा रनवीर सिंह ने भी रोहित को बधाई देते हुए ट्वीट किया है।

Box Office Collection: 'सिंबा' की दहाड़ दूसरे दिन भी शानदार, अब तक ताबड़तोड़ कमाए इतने करोड़

अब रणवीर सिंह और अजय देवगन के बीच छीड़ी जंग, जानें कौन ज्यादा बेहतर 'सिंबा' या 'सिंघम'

 

 

Posted By: Shweta Mishra