हिंदी फिल्म जगत की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोंसले के स्‍टेज शो के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर है। फिल्म इंडस्ट्री में आशा ताई के नाम से पहचानी जाने वाली आशा अब कभी स्‍टेज शो नही करेंगी। हाल ही में उन्‍होंने अमेरिका में आखिरी शो पूरा करने के बाद इस बात का ऐलान किया हैं। जानें आशा भोंसले के इस बड़े फैसले के पीछे की वजह...


विदेशों में फैनशास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाली आशा भोंसले के बड़ी संख्या में फैन हैं। उनके फैन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दुबई, अमेरिका और लंदन में भी है। ऐसे में आशा ने अपने फैंस को एक बड़ी झटके वाली खबर दी है। हाल ही में वह अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में शो कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया वह अब आगे कभी स्टेज शो नहीं करेंगी। उनके मुंह से यह बात सुनकर कुछ देर के लिए तो लोग बिल्कुल शॉक्ड हो गए। ये सब करती
इसके अलावा हर दिन सुबह ‘ओम…ओम’ का उच्चारण करती हैं। इसके बाद वह वॉक पर निकलती हैं। आशा कहना है कि अब तक स्टेज शो की वजह से दुनिया के कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं। हालांकि अपनी पसंद के मुताबिक वह ट्रैवलिंग जारी रखेंगी। बताते चलें कि आशा भोंसले ने अब तक फ़िल्मी और ग़ैर फ़िल्मी जगत के लगभग 15 से हज़ार अधिक गाने गाए हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra