- आड्रे हाउस में कैलाश खेर ने सिटी के युवाओं को दी प्रेरणा

RANCHI (7 न्ह्वद्द) : राजधानी रांची के युवाओं को अपने प्रेरणादायी वक्तव्य से प्रोत्साहित करते हुए पद्मश्री कैलाश खेर ने मंगलवार को ऑड्रे हाउस में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में कैलाश खेर ने युवाओं से कहा कि वे दूसरों के लिए प्रेरणा बनें। हर इंसान में एक प्रतिभा होती है, उसे समझ कर अपने अंदर की प्रतिभा को निखारें। उन्होंने कहा कि भारत की कला संस्कृति विश्व में सबसच् अच्छी है। यहां दिल से लोगों का सम्मान किया जाता है। यहां बड़ों का आदर होता है। ये रियाज है। युवा संस्कार का रियाज करें। तभी आप नियमित, व्यवस्थित और अनुशासित होंगे।

झारखंड के लिए गाना बनाएंगे खेर

कार्यक्रम की शुरुआत ज्ीप प्रच्जवलन के साथ हुई। कैलाश खेर ने कहा कि इस वर्ष झारखंड स्थापना दिवस पर वे अपने बैंड कैलाशा के साथ रांची में कार्यक्त्रम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी और उनका जन्मदिन एक दिन ही होता है। इस कारण वे झारखंड के ि1लए भी एक गाना बनाएंगे।

सवालों का बखूबी दिया जवाब

कार्यक्रम में युवाओं ने कैलाश खेर से कई सवाल किए, जिसका संतोषजनक जवाब भी उन्होंने दिया। इस मौके पर कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी, सचिव, कला संस्कृति, मनीष रंजन, निदेशक कला संस्कृति ए के सिंह, झारज्खंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ सहित अन्य विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा दर्शक उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive