RANCHI: कहो न प्यार है के गाने एक पल का जीना और क्यों चलती है पवन से लोगों के दिलों पर राज करनेवाले पॉप सिंगर लकी अली सैटरडे को एक प्रोग्राम में शामिल होने रांची आए थे। इस दौरान उन्होंने आई नेक्स्ट रिपोर्टर से की बात

आप बॉलीवुड में पहले और आज के गानों में क्या फर्क देखते हैं?

पहले जितने भी गाने गाए जाते थे, वे दिल से गाए जाते थे। उन गानों को लोग गुनगुनाते थे। अभी की जो म्यूजिक इंडस्ट्री है वह बदल गई है। इंडस्ट्री में जो नए लोग आ रहे हैं वो ब्रांडिंग के लिए गाने गा रहे हैं।

पॉप सिंगर्स में हनी सिंह के लिए यूथ क्यों क्रेजी हैं?

पहले गाने गाए जाते थे और अब बोले जाते हैं। जहां तक हनी सिंह की बात है तो मैं उनके बारे में बहुत अधिक नहीं जानता हूं, लेकिन सुना है कि वो बहुत स्ट्रगल करके यहां तक पहुंचे हैं। वो युवाओं के बीच पॉपुलर हो रहे हैं क्योंकि युवा उनके गानों के साथ-साथ उनके बोल को भी एंज्वॉय करते हैं।

रांची आकर कैसा लग रहा है?

मैं रांची पहली बार आया हूं। रांची के बारे में पहले से भी बहुत कुछ सुन रखा है। यहां मिनरल्स बहुत हैं। यहां महेंद्र सिंह धौनी का घर है। मैंने उनका घर देखा भी और अच्छा भी लगा।

बहुत दिनों से आपने अपने फैंस के लिए कुछ नहीं गाया है?

मैं हमेशा से अपने तरीके से काम करता हूं। मैं जो भी गाता हूं, वह दिल से सुननेवालों के लिए गाता हूं। बहुत जल्द नया अलबम लेकर आऊंगा।

Posted By: Inextlive