बॉलीवुड को अपने संगीत से झुमा देने वाले मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के होश उड़ गए जब उन्‍ा पर भारत में प्रवेश करने से रोक लगा दी गई। घटना गुरुवार शाम की है। राहत फतेह अली खान को हैदराबाद एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। अधिकारियों ने उन्‍हें वापस भेज कर वैध रास्‍ते से भारत आने की सलाह दी। जिसके चलते राहत फतेह अली खान को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम से ही वापस अबू धाबी जाना पड़ा।


अवैध तरीके से कर रहे थे प्रवेश राहत अली हैदराबाद में नए साल के जश्न पर एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आबू धाबी से आए थे। एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों ने राहत अली को वापस भेजने के पीछे तकनीकी वजह बताई थी। अधिकारियों ने बताया कि नियमों के मुताबिक किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को सीधे हैदराबाद से देश में प्रवेश नहीं दिया जा सकता है।राहत को वापस भेज दी वैध रास्ते से आने की सलाह


भरत में प्रवासियों के प्रवेश के लिए कुछ नियम बनाए गए है। प्रवासियों के लिए बनाए गए नियमों अनुसार पाकिस्तान से आने वाले किसी भी नागरिक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई से ही भारत में प्रवेश दिया जा सकता है। राहत आबू धाबी से सीधे हैदराबाद पहुंचे इसलिए उन्हें वापस अबू धाबी जाने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने राहत को वैध रास्ते से भारत में प्रवेश लेने की सलाह दी। ये नियम है पाकिस्तानी नागरिकों के लिए

पाकिस्तानी नागरिकों को भारत में सीधे किसी भी शहर य राज्य में प्रवेश नहीं दिया जाता है। भारत में पाकिस्तानी नागरिकों के प्रवेश के लिए भारत सरकार ने कुछ नियम बनाए है। जिनके तहत ही कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में प्रवेश कर सकता है। भारत के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के अलावा कहीं और से देश में प्रवेश करता है तो उसका दौरा रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा। इसलिए यह जरूरी है कि वे निर्धारित रूट से ही भारत में प्रवेश करें। पाकिस्तानी नागरिकों के देश में आने और वापस जाने को लेकर बरती जा रही सावधानियों के तहत यह नियम बनाया गए हैं। राहत को बदलना पड़ा कार्यक्रम का समयभारत में पाकिस्तानी नागरिकों के प्रवेश करने के नियमों के तहत राहत को हैदराबाद में अपने प्रोग्राम का समय बदलना पडा। कागजी फेर की वजह से राहत अली के कार्यक्रम का समय शाम आठ बजे से बदल कर रात 11 बजे किया गया। पाकिस्तानी सिंगर ने अबू धाबी से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ी। दिल्ली से हैदराबाद की फ्लाइट लेकर वह हैदराबाद गए।

Posted By: Prabha Punj Mishra