बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार सोनू निगम अपने सुरों की वजह से आज लाखों दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो की वजह से वह चर्चा में आ गए है। जिसमें यह खुलासा हुआ कि सोनू निगम भिखारी बनकर मुंबई की सड़कों पर गाने गाते हैं। सबसे खास बात तो यह है इस दौरान उन्‍हें कोई पहचान भी नहीं पाता है।


कल हो ना हो सॉन्‍गहाल ही में बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार सोनू निगम का मुंबई की सड़कों पर भीख मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर श्‍ोयर किया गया है। यह वीडियो बीइंग इंडियन नाम की एक वेबसाइट ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इस वीडियो में सोनू निगम भिखारी बनकर गाना गा रहे हैं। हारमोनियम पर उनका गाना सुनकर वहां पर भीड़ हो जाती है। सभी बस एक टक उनके सुरों को सुन रहे थे। लोग गाना कल हो ना होसुनकर काफी खुश होते हैं। हालांकि लोगों को इस बात का जरा सा भी पता नहीं चलता है कि यह उनके पॉपुलर सिंगर सोनू निगम हैं। इसके बाद वह भिखारी कुछ गाने और पेश करने के बाद अपना सामान उठाकर चल देता है। View on YouTube 12 रुपये भी दिए
सबसे खास बात तो यह है कि इस दौरान एक लड़के ने उनसे हाथ मिलाया और उनसे नाश्‍ता करने को पूछा। इसके बाद उस लड़के ने उन्‍हें 12 रुपये भी दिए है। बीइंग इंडियन के रोडसाइड उस्ताद के नाम से पोस्ट किए गए इस वीडियो को लेकर सोनू निगम भी काफी एक्‍साइटेड हैं। उनका कहना है कि उनके फैंस पहली बार उन्‍हें इस अंदाज में देख रहे हैं। सोनू का कहना है कि उस बच्‍चे के दिए 12 रुपये उनके लिए बहुत कीमती है। यह उनकी लाइफ की अनमोल कमाई है। उन्‍होंने उन 12 रुपये को अपने ऑफिस में फ्रेम करवाकर लगाया है। वहीं सोनू निगम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लाइक किया जा रहा है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra