केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान नोवल कोरोना वायरस के 55000 से कम नये मामले सामने आए हैं। पिछले चार दिनों से रोजाना 60000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे।


नई दिल्ली (पीटीआई)। नये आंकड़ों के साथ भारत में कोविड-19 के आंकड़े बढ़कर 22.68 लाख तक पहुंच गए हैं। देश में 15,83,489 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। भारत में कोरोना से ठीक होने की दर 69.80 प्रतिशत है। देश में अभी तक 22,68,675 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन में 53,601 संक्रमण के नये केस सामने आए हैं वहीं संक्रमण से अब तक 45,257 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 871 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 896 709 20
आंध्र प्रदेश 87773 145636 2116
अरुणाचल प्रदेश 636 1592 3
असम 18000 43586 151
बिहार 28065 54088 397
चंडीगढ़ 566 1004 25
छत्तीसगढ़ 3336 9013 99
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 444 1167 2
दिल्ली 10346 131657 4131
गोवा 2741 6208 80
गुजरात 14055 55304 2672
हरियाणा 6448 35492 489
हिमाचल प्रदेश 1241 2205 17
जम्मू और कश्मीर 7514 17375 478
झारखंड 8811 9724 188
कर्नाटक 79916 99126 3312
केरल 12784 22616 115
लद्दाख 471 1237 9
मध्य प्रदेश 9202 29674 1015
महाराष्ट्र 148042 358421 18050
मणिपुर 1720 2122 11
मेघालय 610 498 6
मिजोरम 300 323 0
नागालैंड 2030 973 8
ओड़िशा 14148 33021 286
पुद्दुचेरी 2180 3355 89
पंजाब 8550 15735 604
राजस्थान 13810 39060 800
सिक्किम 399 510 1
तमिलनाडु 53099 244675 5041
तेलंगाना 22628 59374 645
त्रिपुरा 1673 4656 43
उत्तराखंड 3586 6301 134
उत्तर प्रदेश 47878 76724 2120
पश्चिम बंगाल 26031 70328 2100
Posted By: Satyendra Kumar Singh