ताइवान में बाढ़ से तबाही मच गई है। अब तक छह लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।


ताइपे (एएफपी)। ताइवान में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से तबाही मच गई है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बाढ़ के पानी से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है जबकि हजारों लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है। बता दें कि ताइवान के कई इलाकों में गुरुवार को जमकर बारिश हुई और बाढ़ आ गया। सरकारी आकड़ो के मुताबिक, इस आपदा में कुल छह लोग मारे गए हैं लेकिन इसमें से तीन लोगों की मौत काऊशुंग शहर में मचान से गिरने के चलते हुई है। अधिकारियों के अनुसार, लगभग 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। 1,100 से ज्यादा लोग आश्रयों में मौजूद
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह 6,000 से अधिक लोगों को घर छोड़ने का आदेश दिया गया, जबकि 1,100 से ज्यादा लोग पहले ही सरकारी आश्रयों में मौजूद हैं। ताइवान के मौसम विभाग का कहना है कि ऐसी बारिश हमेशा नहीं होती है। बता दें कि गर्मियों में यहां तूफान का आना आम है। पिछले साल आई भीषण बाढ़ और भारी तूफान से 100 लोग घायल हो गए थे। गौरतलब है कि हाल ही में जापान में भी भीषण बाढ़ का कहर देखने को मिला है। इस आपदा से वहां 250 से अधिक लोग मारे गए जबकि कई घायल हुए।

लाखों डिग्री तापमान के बीच भी नहीं पिघलेगा सूरज तक जाने वाला नासा सोलर प्रोब, वजह है चौंकाने वालीअब आकाशगंगा और सितारों के साथ लीजिए सेल्फी, नासा ने लांच की अनोखी मोबाइल ऐप

Posted By: Mukul Kumar