- निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का होना है चुनाव

- सोमवार को होगी वोटिंग, भाजपा ने उतारे नौ प्रत्याशी

LUCKNOW कार्यकारिणी के छह सदस्यों का फैसला होने की तारीख करीब आ गई है। सोमवार को कार्यकारिणी के छह नए सदस्यों का चुनाव वोटिंग से किया जाएगा। इसका शेड्यूल जारी किया जा चुका है। कार्यकारिणी की रिक्त कुर्सियों पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा ने सर्वाधिक प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इसके बाद सपा फिर कांग्रेस का नंबर है। जानकारी के अनुसार, भाजपा की ओर से नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, जबकि सपा ने छह और कांग्रेस के तीन प्रत्याशी मैदान में रहेंगे।

इन्हें होना पड़ा था बाहर

पिछले माह दिसंबर में हुई कार्यकारिणी बैठक में छह सदस्य बाहर किए गए थे। लॉटरी के पश्चात भाजपा के चार सदस्य राजेश कुमार मालवीय, सुशील कुमार तिवारी पम्मी, रानी कनौजिया, विमल तिवारी एवं सपा के अजय दीक्षित एवं राजकुमार सिंह को कार्यकारिणी से बाहर होना पड़ा था।

अब बचे ये सदस्य

अब कार्यकारिणी में भाजपा के अरुण कुमार तिवारी, सुनीता सिंघल, विजय कुमार गुप्ता, राजेश सिंह व सपा के मो। सगीर एवं कांग्रेस के गिरीश मिश्र ही सदस्य के रूप में बचे हैं।

बाक्स

कार्यकारिणी की खास बातें

134 सदस्य करेंगे मतदान

58 पार्षद बीजेपी के

32 पार्षद सपा के

8 पार्षद कांग्रेस के

3 बीएसपी के पार्षद

9 पार्षद निर्दलीय

बाक्स

इसे भी जानें

- 1 सदस्य को जिताने के लिए 21 वोटों की जरूरत।

- 18 वोट मिलने पर भी जीत की संभावना।

- 2 भाजपा सदस्यों की जीत तय, तीसरे के लिए नौ वोट चाहिए।

- 13 वोटों की जरूरत पड़ेगी कांग्रेस प्रत्याशी को जीत के लिए।

- 20 वीआईपी भी वोट डालेंगे (सांसद, डिप्टी सीएम आदि)

इस प्रकार मतगणना

मतगणना के लिए विधानसभा के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों को बुलाया जाएगा। चुनाव अधिकारी नामित होगा, जिसकी देखरेख में मतदान और मतगणना होगी। जानकारी के अनुसार कार्यकारिणी चुनावों में डाले गए एक मत की गणना सौ के गुणांक से होती है जबकि एक प्रत्याशी के लिए करीब 1772 मतों की संख्या जरूरी होगी। इससे अधिक मत मिलने पर दूसरे राउंड की गिनती होगी।

क्रास वोटिंग का डर

कार्यकारिणी चुनाव में पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। पिछली कार्यकारिणी में सपा पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी। पिछले बोर्ड में सपा पार्षदों की संख्या ज्यादा थी, जबकि इस बार भाजपा के पार्षद व पदेन सदस्य अधिक हैं।

संभावित प्रत्याशी

सपा से नौ लोगों के नाम सपा मुख्यालय भेजे गए हैं। इनमें कामरान बेग, मो। सलीम, शैलेंद्र सिंह, चरन जीत सिंह गांधी, अरविंद यादव, जीतू यादव आदि शामिल हैं। वहीं भाजपा ने 13 नामों की लिस्ट दी है। जिनमें रमेश कपूर बाबा, मुन्ना मिश्रा, श्रवण नायक, सुधीर मिश्रा, कौशलेंद्र द्विवेदी, राम नरेश रावत, संतोष राय, शशि गुप्ता, रुपाली गुप्ता आदि शामिल हैं।

Posted By: Inextlive