12 में से छह सदस्यों का पर्ची के माध्यम से किया गया चुनाव

टाउन हॉल में एक स्कूली बच्चे के माध्यम से निकाली गई पर्ची

Meerut। नगर निगम कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को सदस्यों का चयन किया गया। कार्यकारिणी के गठन के लिए टाउन हॉल में एक स्कूली बच्चे के माध्यम से पर्ची निकाली गई, जिसमें छह सदस्य कार्यकारिणी से बाहर हो गए। अब इनके स्थान पर जल्द ही दूसरे सदस्य चुने जाएंगे।

छह सदस्यों का चयन

बुधवार दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 12 सदस्यों में से छह का चयन किया गया। इसमें कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में 5 सदस्य भाजपा के और 7 सदस्य सभी दलों के शामिल हैं। बुधवार को टाउन हॉल में नगर निगम कार्यकारिणी की विशेष बैठक में महापौर और नगर आयुक्त की उपस्थिति में एक बच्चे के माध्यम से कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से 6 सदस्यों की पर्ची निकाली गई। उनमें से तीन भाजपा के, दो बसपा के और एक निर्दलीय सदस्य को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कार्यकारिणी से बाहर होने वाले सदस्यों में भाजपा के ललित नागदेव, विजय सोनकर और पंकज गोयल, बसपा के धर्मवीर और सविता गुर्जर समेत निर्दलीय पार्षद रंगिता शामिल रही। अब इन सदस्यों के स्थान पर नए सदस्यों के चयन के लिए चुनाव तिथि की घोषणा की जाएगी।

Posted By: Inextlive